• Mon. Sep 14th, 2026

चोरी का डीजल बेचने वाले तीन गिरफ्तार 

BySurendra Jain

Aug 4, 2018
रतलाम। एसपी गौरव तिवारी को मुखबीर से सूचना मिली की बांगरौद रोड पर चोरी का डीजल बेचा रहा है। इस पर उनके निर्देश पर औद्योगिक क्षेत्र पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार्रवाई करते  हुए वहां से 600 लीटर डीजल, जनरेटर, ड्रम सहित अन्य समाग्री जब्त की। बताया जाता है कि बांगरौद में स्थित इंडियन ऑईल डीपो से डीजल भरकर आने वाले टेंकरों से डीजल चोरी कर एकत्रित किया जाता है। पुलिस ने बांगरौद रोड स्थित दंगा ढाबे पर दबिश दी। दबिश के दौरान ट्रक में चोरी का डीजल भरवाने वाले चालक एवं ढाबा के दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मौके पर कार्रवाई कर रही है। जानकारी मिलने पर खाद्य विभाग के अधिकारी भी पहुंच गए थे।

You missed

error: Content is protected !!