रतलाम। प्याज बेचने के लिए आए किसानों के ट्रैक्टरों से टेप एवं बैटरी चोरी होने पर किसानों ने हंगामा कर दिया। किसानों ने मंडी के गेट पर ताला लगा दिया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने ताला खुलवाया। अधिकारियों द्वारा शांत करवाने के बाद किसान शांत हुए।
मिली जानकारी के अनुसार महू नीमच रोड़ स्थित कृषी उपज मंडी में प्याज बेचने आए किसानों के ट्रैक्टर से अज्ञात बदमाशों ने टेप चोरी कर ले गए।
एक टै्रक्टर से बैटरी भी चोरी कर ले गए बदमाश। चोरी का पता चलने पर किसानों ने हंगामा कर दिया और मंडी के गेट पर ताला लगा दिया। जानकारी मिलने पर सालाखेडी चौकी एवं स्टेशन रोड थाने से पुलिस पहुंची। पुलिस ने किसानों को समझाते हुए ताला खुलवाया। हंगामे की जानकारी मिलने पर मंडी अधिकारी भी पहुंचे उन्होंने किसानों को शांत किया। मोहन पिता शोभाराम निवासी लसुडियांखेडा (खाचरौद) ने बताया कि मंडी में वह प्याज बेचने के लिए आया है। इसी तरह अन्य किसान भी टै्रक्टर से प्याज बेचने आए थे। गुरुवार-शुक्रवार की दरमिानी रात को अज्ञात बदमाशों ने 20 से अधिक ट्रैक्टर में से टेप एवं एक ट्रैक्टर में से बैटरी चोर कर ले गए। किसानों की शिकायत के आधार पर स्टेशन रोड पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ट्रैक्टरों में से टेप चोरी, किसानों ने किया हंगामा
