खबर पक्कीआलोट: ग्राम दूधिया में किसान चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें दूधिया के संयोजक आलोट जनपद अध्यक्ष कालू सिंह परिहार थे कार्यक्रम में पूर्व युवा मोर्चा जिला महामंत्री कमल गुप्ता सरपंच प्रकाश प्रजापत युवा नेता शांतिलाल पोरवाल आदि अतिथिगण थे अतिथियों का स्वागत जगदीश सेन जगदीश पाटीदार गोपाल शर्मा शिवलाल शर्मा और शिवनारायण शर्मा ने किया कार्यक्रम में अतिथियों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन कल्याणकारी योजनाएं बताई अतिथियों द्वारा बताया गया कि 2004 में 2 पॉइंट 14 करोड़ मीट्रिक टन उत्पादन होता था मगर आज 5 पॉइंट 44 करोड़ मीट्रिक टन उत्पादन है हमारे प्रदेश में चौ तरफा विकास किया है हमारे मुख्यमंत्री ने हर वर्ग की चिंता कि मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों को अलग अलग योजनाओं में भरपूर मदद की जिससे कि हमारे किसान भाई बहन हर परिस्थितियों में अपने कार्य को ठीक ढंग से कर सकते सरकार द्वारा किसानों को 32 हजार करोड़ रुपयों की सहायता पिछले वर्षों में पहुंचाई गई इसमें 0% ब्याज दर पर ऋण बिजली प्रदाय आपदा राहत राशि कृषकों के खाते में सीधे अनुदान राशि फसल बीमा योजना की सहायता भावंतर योजना कृषक समृद्धि योजना मैं 200 एवं 265 रुपए के मान से खाते में जमा राशि प्याज लहसुन चना और मसुर पर राशि प्रदान की गई।
