• Sun. Oct 11th, 2026

जनता को मिलेगी राहत 15 अगस्त से पहले चालू होगा छत्रीपुल।

BySurendra Jain

Aug 2, 2018

खबर पक्की: दो करोड़ से ज्यादा की लागत से बनने वाला छत्री पुल बनकर तैयार है। रोड को कनेक्ट करने वाली दोनों साइड पूल से मिलाना भर है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल नवरात्रि के पहले भारी बरसात के कारण जर्जर घोषित पुल भरभरा कर टूट गया था। स्टेशन से शहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग होने के कारण छत्री पुल गिर जाने से शहर के नागरिकों को काफी दिक्कतों का सामना इन आठ नौ महीनों से करना पड़ रहा था लेकिन चुकी छत्रीपुल अब तैयार हो चुका है तो जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन सहित नगर निगम को इस को प्रारंभ करने में विलंब नहीं करना चाहिए बनाने वाले ठेकेदार की माने तो छत्री पुल कमोबेश तैयार है और उद्घाटन की तारीख मिलते ही इसे प्रारंभ किया जा सकता है।

You missed

error: Content is protected !!