• Sat. Nov 7th, 2026

शब्दों में ओज, वाणी में जोश और प्रवचन की प्रामाणिकता का नाम है मुनि प्रमाण सागर।

BySurendra Jain

Aug 2, 2018

खबर पक्की: आपने बहुत से संतो को सुना होगा हर एक की अपनी कहने की शैली नजरिया और विशिष्टता होती है पर दिगंबर जैन संत मुनि प्रमाण सागर जी को यदि आपने नहीं सुना तो फिर कुछ भी नहीं सुना जँह घर प्रेम न संचरे, तह घर जान मसान, जैसे खाल लोहार की सांस लेती बिन प्राण। इस दोहे को पढ़ते हुए जब मुनि प्रमाण सागर जी घर बनाना घर बसाना घर फोड़ना और घर उजाड़ने की बात करते हैं तो जीवन की पूरी सच्चाई को अनाव्रत कर देते हैं आज संसार में यही हो रहा है हर आदमी घर बनाने की चाह में मकान पर मकान खड़े किए जा रहा है एक मकान फिर उससे अच्छा दूसरा मकान फिर तीसरा मकान और यही करते करते हुए दुनिया से चला जाता है उसे यही मालूम नहीं कि घर घर में रहने वालों से बनता है ईट गारे चूने पत्थर का नाम घर नहीं है घर बनता है घर मे रहने वाले लोगो के एक दूसरे के प्रति प्रेम एक दूसरे के प्रति समर्पण सद्भावना और विश्वास का नाम ही घर है घर में किसी एक को तकलीफ हो तो सब को तकलीफ हो जाए उसका नाम घर है एक की ख़ुशी सब की खुशी बन जाए उसका नाम घर है एक दूसरे के प्रति अच्छी भावना अच्छे विचार और प्रशंसा के भाव से ही घर बनता है आपके पास करोड़ों अरबों की संपत्ति है आलीशान महल है लेकिन यदि आपको तकलीफ है और घर में पूछने वाला कोई नहीं है अच्छे से अच्छा इलाज आपका हो जाएगा पर जो तकलीफ घर के लोगों की भावनाओं से उनकी सेवा से 2 दिन में ठीक हो सकती थी उसे ठीक होने में 20 दिन लग जाएंगे। इसलिए परस्पर प्रेम की भावना और सेवा की भावना घरवालों में यदि नहीं है तो वह घर घर नहीं है यदि परस्पर प्रेम है तो घर के लोगों की कमियां भी आपको अच्छी लगेगी और यदि प्रेम नहीं है तो सारी खूबियों में भी कमियां नजर आने लगेगी इसलिए आगे मुनिश्री कहते हैं आपने घर (मकान) तो बहुत बना लिए अब घर बसाना सीखो। अहंकार और अहम की दीवारें तोड़ो चुगलखोरी से बचों और शंका और वहम को अपने से दूर रखो तो घर स्वर्ग लगने लगेगा। मुनिश्री कहते कि अपना घर तो बसाओ पर आपके अपनों का भी घर बसाने में मदद करो कोई भी ऐसी बात मत करो जिससे दूसरे के घर में फूट पड़े ऐसी बात करो जिससे उनका आपस का प्रेम बना रहे दूसरे के घर को फोड़ने और उजाड़ने से बड़ा अपराध बड़ा दोष कोई दूसरा नहीं। कवियों के साहित्य शायरों के शेर और सरल और प्रभावी भाषा में मुनि श्री के उदगार यदि आपने एक बार सुन लिए तो आप उनको बार-बार सुनने के लिए बरबस चले आएंगे सम्मोहक व्यक्तित्व के धनी मुनि प्रमाण सागर जी अपनी प्रामाणिकता के लिए जैन समाज के लिए एक जाना पहचाना नाम है यह रतलाम शहर का सौभाग्य है कि उनके चातुर्मास का लाभ यहां के जैन धर्मावलंबियों को मिल रहा है पर उनके चाहने वालों की कमी नहीं है चाहे राजपूत समाज हो चाहे ब्राह्मण समाज दीगर समाज के लोगों में भी उनका शंका समाधान कार्यक्रम अत्यंत लोकप्रिय है। और इस कार्यक्रम के माध्यम से उन्होंने अपनी विश्वव्यापी ख्याति बनाई है मेरा मानना है कि एक बार अवश्य अवश्य उनके प्रवचन को सुने आपकी सारी समस्या सारी परेशानियां सारे दुख दर्द हल्के हो जाएंगे और आप जीवन में राहत और आनंद की प्राप्ति की ओर अग्रसर होगे।

error: Content is protected !!