Khabar Pakki :बुधवार को केंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक में आलोट विधान सभा क्षेत्र में नवोदय विद्यालय खोलने की सैद्धान्तिक स्वीकृति मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा रखे प्रस्ताव पर मिल गई। जानकारी देते हुवे विधायक प्रतिंनिधि नंदन जैन ने बताया कि बुधवार को दिल्ली में कैबिनेट बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई।जिसमें केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत ने क्षेत्रीय विधायक जितेंद्र गहलोत की मांग पर आलोट विधान सभा क्षेत्र में नवोदय विधालय के प्रस्ताव को मानव संसाधन विभाग ने कैबिनेट बैठक में रखा जिसकी सैद्धान्तिक स्वीकृति प्रदान की गई।जिससे नवोदय विधालय खुलने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। पूर्व में आलोट में नवोदय विधालय खोलने की मांग को लेकर क्षेत्रीय विधायक ने सक्रीयता से नवोदय हेतु भूमि चयन एव आवंटन प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी थी।
क्षेत्र में हर्ष:- बुधवार को जैसे ही सोश्यल मिडिया पर नवोदय विधालय के खुलने के मैसेज प्रारम्भ हुआ तभी से क्षेत्र के नागरिकों में हर्ष हे। नवोदय विधायल खुलने के सैद्धान्तिक स्वीकृति क्षेत्रीय विधायक जितेंद्र गेहलोत,केंद्रीय मंत्री थावर चंद गेहलोत, सांसद चिंतामणि मालवीय के प्रति क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने आभार व्यक्त किया है।
आलोट में खुलेगा नवोदय विद्यालय
