खबर पक्की : यह खबर मध्यप्रदेश में गुटों में बंटी कांग्रेस की नींद उड़ाने के लिए काफी है नेशनल हैराल्ड कह रहा है कि मध्य प्रदेश में फिर बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. अगर ऐसा हुआ तो प्रदेश में बीजेपी की ये चौथी पारी होगी. ये ख़बर एक सर्वे रिपोर्ट के आधार पर उसकी वेबसाइट में छापी गयी है.मध्यप्रदेश के हालात का चुनावी सर्वे स्पीक मीडिया नेटवर्क ने किया था. सर्वे रिपोर्ट नेशनल हैरॉल्ड ने छापी है. सर्वे में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है. इस सर्वे के मुताबिक मध्य प्रदेश में अगर कांग्रेस और बीएसपी के बीच गठबंधन नहीं होता है तो बीजेपी को उसका सीधा फायदा मिलेगा और उसे 147 सीटें मिलेंगी. कांग्रेस सिर्फ 73 सीटें जीत पाएगी और बसपा के खाते में 10 सीट जाएंगी. अगर कांग्रेस-बीएसपी गठबंधन हो गया तब भी बीजेपी 126 सीटें जीत सकती है और कांग्रेस-बीएसपी गठबंधन 103 सीट ही हासिल कर पाएगा.यानि दोनों ही हालात में सरकार तो बीजेपी की ही बनती दिख रही है.
नेशनल हेरॉल्ड में छपी सर्वे रिपोर्ट
www.pfchangsnewguest.com
नेशनल हेरॉल्ड की वेबसाइट में प्रकाशित चुनाव पूर्व सर्वे में बताया गया है कि अगर कांग्रेस का बीएसपी के साथ गठबंधन नहीं हुआ तो राज्य में चौथी बार भी 147 सीटों के साथ बीजेपी की सरकार बनेगी. अगर गठबंधन हुआ तब भी बीजेपी की सरकार बनना तय है. स्पिक मीडिया नेटवर्क के सर्वे के मुताबिक गठबंधन की सूरत में भी विधानसभा की 230 सीट में से बीजेपी को 126 सीट मिलेंगी. बहुमत के लिए 115 सीट चाहिए.अगर कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ी तो उसे सिर्फ 73 सीट मिल पाएंगी. सर्वे ये कहता है कि मध्यप्रदेश में सीएम शिवराज सिंह और पीएम मोदी की लोकप्रियता बरकरार है. नेशनल हेरॉल्ड में छपा सर्वे इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि ये कांग्रेस विचारधारा समर्थित अख़बार है।
