• Tue. Oct 27th, 2026

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता रॉर्ड मार्श ने दिया इस्तीफा

ByHarish Sharma

Nov 17, 2016

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता रॉड मार्श ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. मार्श ने ये कदम ऑस्ट्रेलिया के खराब प्रदर्शन के बाद उठाया. हाल में ही ऑस्ट्रेलिया को अपने ही घर में पहली बार साउथ अफ्रीका के हाथों टेस्ट सीरीज गवानी पड़ी. पद छोड़न के बाद मार्श ने कहा कि टीम को अब नई सोच की जरूरत है.

मार्श ने अपना पद छोड़ा
मार्श का कार्यकाल 2017 में खत्म होना था. उनके इस्तीफे के बाद चयन समिति के पैनल में मार्क वॉ, ट्रेवर हांस और कोच डेरेन लीमैन बचे हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 32 रन पर आठ विकेट गंवाने और पारी और 80 रन की हार से पैनल काफी दबाव में था.

रविवार को होगा टीम का ऐलान
मार्श के संभावित उत्तराधिकारियों में पूर्व टेस्ट तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी और पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग शामिल हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ अगले हफ्ते होने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान रविवार तक टाल दिया गया है.

You missed

error: Content is protected !!