• Fri. Aug 7th, 2026

वाहन चालक सावधान : बिना बीमा के वाहन चलाना पड़ा भारी

BySurendra Jain

Jul 21, 2018

रतलाम। यातायात पुलिस ने दोपहर पश्चात गुलाब बाग स्थित चौराहे पर खड़े होकर वहां से निकलने वाले दुपहिया वाहनों की सघन चेकिंग की जिसमें बिना लाइसेंस बिना कागज वाले वाहनों की मौके पर चालानी कार्रवाई करते हुए बिना बीमा के चलाए जा रहे दो पहिया वाहन तथा नाबालिग द्वारा चलाए जा रहे दो पहिया वाहन को जप्त कर थाने ले गए उक्त वाहनों का निराकरण न्यायालय द्वारा किया जाएगा।
स्मरण रहे कि हाल ही में सात दिन पूर्व नवागत पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने मीडिया के माध्यम से जारी बयान में कहा था कि शहर और जिले में बिना कागज के वाहन बिना बीमे के वाहन शराब पीकर वाहन चलाने वालो पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी उसी क्रम में यातायात पुलिस सघन चेकिंग कर चालानी कार्रवाई कर रही है।

You missed

error: Content is protected !!