• Wed. Sep 23rd, 2026

फांसी पर लटके युवक की शिनाख्त हुई

BySurendra Jain

Jul 21, 2018

रतलाम। नामली थाना क्षेत्र के ग्राम बरबोदना में शनिवार सुबह एक खेत पर महुए के पेड़ से लटका शव मिला था ग्रामीणों ने शव को देखा तो सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पहले शिनाख्ती की कोशिश की, लेकिन कोई पता नहीं चला, परंतु कुछ ही घंटो बाद वाट्सएप पर खबर के साथ फोटो देखकर पिपलौदा क्षेत्र के हतनारा निवासी परिजन थाने पहुंचे और जिला चिकित्सालय पहुंचकर रोहतक के सेना दिलीप मकवाना के रूप में की।
मृतक के मौसा हतनारा निवासी पप्पू गेहलोत ने बताया कि दिलीप शुक्रवार सुबह ही अपने घर से बिना बताए कहीं चला गया था और फिर वापस नहीं लौटा। परिजन शुक्रवार शाम से घटना की सूचना मिलने तक उसे तलाश ही रहे थे, कि गांव में किसी ने वाट्सएप पर फंदे से लटके शव का फोटो देखकर उन्हें इसकी जानकारी दी। पुलिस ने पीएम करवाकर शव शाम को परिजनों को सौंप दिया।

You missed

error: Content is protected !!