• Fri. Aug 7th, 2026

कांग्रेस में गूँजगे एकता के सुर, ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति से उपजा विवाद खत्म सभी की होगी सम्मान घर वापसी।

BySurendra Jain

Jul 19, 2018

ख़बरपक्की: कांग्रेस में ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति से उपजा विवाद अब खत्म होने जा रहा है उल्लेखनीय है की पिछले कई महीनों से कांग्रेस के कई दिग्गज इस झगड़े के कारण संगठन से बाहर थे किंतु आपसी सभी विवाद भुला कांग्रेस को मजबूत करने की दिशा में किये जा रहे प्रयासों के मद्देनजर इंदौर में दिग्विजय सिंह और सांसद कांतिलाल भूरिया के साथ महमूद खान की हुईं बैठक में सभी को समझाइश देकर घर वापसी कराने का निर्णय लिया गया। इसी तारतम्य में आज कांग्रेस की होने वाली सभा मे पार्षद ममता बौरासी, पार्षद नीरज परमार, पार्षद नजमा एक्का बेलूत, पार्षद रेहाना वहीद शेरानी, पार्षद ताहिरा नासिर कुरेशी, पार्षद मुबारिक खान और मंसूर अली पाटोदी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष की जीतू पटवारी की मौजूदगी में वापसी होगी।

You missed

error: Content is protected !!