ख़बरपक्की:रतलाम की पहली पिक्चर जिसे बॉलीवुड के बड़े बड़े समीक्षकों ने सराहा और जिसे टाइम्स ने 4 स्टार रैंकिंग दी जबकि सुपरहिट पिक्चर संजू को 4.7 स्टार रैंकिग मिली है यही नही इसके डिस्ट्रीब्यूटर ने बताया कि मन्दसौर में इस पिक्चर ने तमाम बड़ी पिक्चर के सामने इसने उनसे तीन गुना कलेक्शन किया है जो बहुत बड़ी बात है । इसके निर्माता निर्देशक हरीश शर्मा ने बताया कि मालवा मराठा की कामयाबी रतलाम को सिनेमा हब बनाएगी और फिल्म और सीरियल निर्माताओं को रतलाम आने के लिए विवश करेगी क्योंकि जहां बॉलीवुड में 100 करोड़ का खर्च होता है वही पिक्चर हम 10 करोड़ में बना कर देंगे साथी रतलाम और आसपास के कलाकारों को काम मिलेगा पर्यटन में वृद्धि होगी और लोगों को रोजगार मिलेगा उन्होंने बताया कि रतलाम में 20 तारीख को गायत्री सिनेमा में इस पिक्चर का पहला शो लगेगा जो लोग रतलाम के कलाकारों रतलाम के आसपास की खूबसूरती को निहारना चाहते हैं रतलाम के युवाओं की हिम्मत बढ़ाना चाहते हैं वह अवश्य इस पिक्चर को देखने आये। रतलाम जिला कितना खूबसूरत है इस पिक्चर में नजर आएगा उन्होंने कहा कि पाटीदार युवा में इस पिक्चर को लेकर बहुत उत्साह है क्योंकि इसमें उनका काफी दमदार रोल है
