• Mon. Sep 21st, 2026

एक रात में तीन सूने मकानों के ताले टूटे, लाखों के जेवर-नकदी ले उड़े चोर : 2 संदिग्ध चोर सीसीटीवी में कैद,एक कैमरे पर पत्थर फेंकते नजर आया

BySurendra Jain

Sep 21, 2026

खबर पक्की, 21 सितंबर, रतलाम। शहर में चोरों ने एक बार फिर सूने मकानों को निशाना बनाया है। औद्योगिक थाना क्षेत्र के बिरियाखेड़ी में रविवार रात चोरों ने एक साथ तीन मकानों के ताले तोड़ दिए। चोर दो मकानों से लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और करीब 3.30 लाख रुपए की नकदी ले गए, जबकि तीसरे मकान के मालिक के बाहर होने के कारण वहां से चोरी गए सामान का पता उनके लौटने के बाद ही चल सकेगा।
चोरी की वारदात क्षेत्र में रहने वाले अनवर हुसैन, नोसेर खान और इमरान रंगरेज के मकानों में हुई। सूचना मिलने पर औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। क्षेत्र में लगे ष्टष्टञ्जङ्क कैमरों में दो संदिग्ध चोर कैद हुए हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस उनकी पहचान और तलाश में जुटी है।
बेटे की तबीयत खराब थी, अस्पताल में था परिवार, घर से डेढ़ लाख नकद और जेवर चोरी
अनवर हुसैन ने बताया कि उनका 20 वर्षीय बेटा बीमार है। रविवार रात बेटे को लेकर वह परिवार सहित जिला अस्पताल गए थे। इसी दौरान चोरों ने उनके सूने मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और अंदर दाखिल हो गए। सुबह पड़ोसी ने घर के ताले टूटे होने की सूचना दी। अनवर घर पहुंचे तो अंदर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। अलमारी का ताला तोड़कर चोर उसमें रखी नकदी और जेवरात ले गए।
अनवर के अनुसार चोरी गए सामान में 6 जोड़ी चांदी की पायल, सोने के 6 मोती, करीब 200 ग्राम का चांदी का ब्रेसलेट, 150 ग्राम की चांदी की चेन, करीब 3 ग्राम सोने का मंगलसूत्र, चांदी की 6 अंगूठियां, 5 छल्ले, सोने की 2 लौंग और करीब 2-2 ग्राम की चार सोने की अंगूठियां सहित करीब डेढ़ लाख रुपए की नकदी शामिल है।अनवर लोडिंग वाहन चलाते हैं। उन्होंने बताया कि करीब छह महीने बाद उनकी बेटी की शादी है। शादी की तैयारियों के लिए उन्होंने रकम जुटाकर घर में रखी थी, जिसे चोर ले गए। बेटी की शादी के लिए रखी रकम चोरी होने से परिवार सदमे में है।
गांव गया था परिवार, लौटे तो टूटा मिला ताला
दूसरी चोरी नोसेर खान के घर हुई। उनके नानाजी का निधन होने के कारण नोसेर अपने परिवार के साथ पिछले तीन दिनों से जावरा के पास डोडियाना गांव गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने उनके सूने मकान को निशाना बनाया।
सुबह पड़ोसी ने घर के ताले टूटे होने की सूचना दी। नोसेर घर पहुंचे तो सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर से सोने की दो अंगूठियां, करीब 1300 ग्राम वजनी चांदी की 8 जोड़ी पायल, करीब 12 ग्राम का सोने का मंगलसूत्र पेंडेंट सहित, चांदी की 6 अंगूठियां, बच्चों के चार जोड़ी कंगन, बच्चे की चेन, कान के दो जोड़ी टॉप्स, नाक की दो जोड़ी लौंग, चांदी की दो जोड़ी बिछिया और करीब 1.80 लाख रुपए नकद ले गए।नोसेर भी लोडिंग वाहन चलाते हैं।
तीसरे मकान मालिक के लौटने पर पता चलेगा चोरी का नुकसान
इसी क्षेत्र में रहने वाले इमरान रंगरेज इलाज के सिलसिले में बड़ौदा गए हुए थे। उनके मकान को भी चोरों ने निशाना बनाया है। चोरी की सूचना मिलने के बाद इमरान बड़ौदा से रतलाम के लिए रवाना हो गए हैं। उनके लौटने के बाद ही पता चलेगा कि घर से कितना सामान और नकदी चोरी हुई है।
ष्टष्टञ्जङ्क में कैद हुए दो चोर, कैमरे पर पत्थर भी फेंका
चोरी की वारदात के बाद सामने आए ष्टष्टञ्जङ्क फुटेज में दो संदिग्ध चोर दिखाई दे रहे हैं। दोनों चड्डी-टीशर्ट पहने नजर आ रहे हैं। एक स्थान पर चोर ष्टष्टञ्जङ्क कैमरे को देखता है और फिर पत्थर उठाकर कैमरे की तरफ फेंकता हुआ भी दिखाई दे रहा है।
पुलिस ने ष्टष्टञ्जङ्क फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात में कितने लोग शामिल थे और चोर किस रास्ते से क्षेत्र में पहुंचे तथा वारदात के बाद किस दिशा में फरार हुए।

Related Post

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 21 दिन के अंदर करें आवेदन : कलेक्टर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के पंजीयन में विलंब न करें, समय पर आवेदन करने की कलेक्टर ने की अपील
धौलावड़ डेम का पानी सिंचाई के लिए नहीं मिलेगा, पेयजल के लिए रहेगा सुरक्षित, डेम में 45 प्रतिशत जल ही उपलब्ध, गेहूं की सिंचाई के लिए पानी देने से इनकार; चोरी या जबरन पाइप डालने पर उपकरण जब्त कर प्रकरण दर्ज करने के निर्देश
नशे की तस्करी पर सख्ती के निर्देश, हॉटस्पॉट क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी, पुलिस, आबकारी, एनसीबी और सीबीएन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर; स्कूलों में चलेंगे नशामुक्ति जागरूकता अभियान

You missed

error: Content is protected !!