• Mon. Sep 21st, 2026

लॉ कॉलेज में गणेश उत्सव में कपल गरबा का आरोप:हिंदू संगठनों का हंगामा; प्रिंसिपल बोले- सांस्कृतिक कार्यक्रम को गलत नाम दिया

BySurendra Jain

Sep 21, 2026

खबर पक्की, 21 सितंबर, रतलाम। आनंद कॉलोनी में शासकीय कैलाशनाथ काटजू विधि महाविद्यालय (लॉ कॉलेज) परिसर में सोमवार को गणेश उत्सव कार्यक्रम में हंगामा हो गया। इसके बाद पुलिस भी पहुंची।
हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया कि कॉलेज के बंद सभागार में कपल गरबा हो रहा था। जबकि कॉलेज प्रबंधन ने आरोपों को झूठा बताया है। कॉलेज प्रबंधन ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम को कपल गरबा का नाम देकर बेवजह माहौल बनाया।
10 दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम
लॉ कॉलेज में पढऩे वाले विद्यार्थियों ने कॉलेज के सभागार में गणेश जी की स्थापना की है। 10 दिन तक प्रत्येक दिन दोपहर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को छात्राओं ने गरबे का आयोजन रखा था। छात्राएं गरबा ड्रेस में तैयार होकर पहुंची थी। सभागार का दरवाजा अंदर से बंद था। वहां पर छात्र भी थे।
बंद कमरे में गरबे का आरोप
हिंदू संगठनों को जानकारी मिली कि कॉलेज के सभागार में कपल गरबा का आयोजन किया जा रहा है। तब संगठन के ऋषभ सुराणा, गनी शक्तावत, माधव आदि कार्यकर्ता कॉलेज पहुंचे थे। आयोजन को लेकर विरोध जताया। हंगामे की सूचना मिलने पर स्टेशन रोड थाने के सब इंस्पेक्टर मुकेश सस्तिया समेत पुलिस बल पहुंचा।
गरबा कपल का नाम देने पर जताया ऐतराज
कॉलेज पहुंचे संगठन के कार्यकर्ताओं को कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. अनुराधा तिवारी ने भी स्पष्ट किया 10 दिन तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है, उसी के तहत छात्राओं ने गरबा का आयोजन रखा था।
जिसमें किसी प्रकार को कई फूहड़ता व ऐसे कोई गाने नहीं बजाए गए जिससे कि किसी की भावना आहत हो। छात्राओं के पारंपरिक नृत्य को कपल गरबा का नाम देना गलत है। इस दौरान प्रिंसिपल व कार्यकर्ताओं की बहस भी हुई। प्रिंसिपल ने कहा ऐसा कोई गवर्मेंट का रुल है कि विद्यार्थी कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं कर सकते।
प्रिंसिपल ने कॉलेज में पढऩे वाले विद्यार्थियों के आयोजन को कपल गरबा नाम देने पर भी ऐतराज जताया।
जबकि कार्यकर्ताओं का कहना था कि हमें सूचना मिली थी कि लॉ कॉलेज में इवेंट ऑर्गेनाइज कर कपल गरबा का आयोजन किया जा रहा है। गरबा हमारी आस्था और संस्कृति का विषय है। यदि गरबा आयोजित करना है तो उसे खुले मैदान में मर्यादा और परंपरा के साथ किया जाना चाहिए। बंद कमरे में इवेंट के रूप में कपल गरबा कराना अनुचित है।
सांस्कृतिक कार्यक्रम को गलत नाम दिया
लॉ कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. अनुराधा तिवारी ने बताया गणेश उत्सव के तहत विद्यार्थियों द्वारा प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। सोमवार को छात्राओं ने गरबे का आयोजन रखा था। कॉलेज में ऐसा कोई काम नहीं किया कि जिससे हिंदू संगठन की भावना आहत हो। विद्यार्थियों के सांस्कृतिक, धार्मिक कार्यक्रम को कपल गरबा नाम देना भी गलत है।

Related Post

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 21 दिन के अंदर करें आवेदन : कलेक्टर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के पंजीयन में विलंब न करें, समय पर आवेदन करने की कलेक्टर ने की अपील
धौलावड़ डेम का पानी सिंचाई के लिए नहीं मिलेगा, पेयजल के लिए रहेगा सुरक्षित, डेम में 45 प्रतिशत जल ही उपलब्ध, गेहूं की सिंचाई के लिए पानी देने से इनकार; चोरी या जबरन पाइप डालने पर उपकरण जब्त कर प्रकरण दर्ज करने के निर्देश
नशे की तस्करी पर सख्ती के निर्देश, हॉटस्पॉट क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी, पुलिस, आबकारी, एनसीबी और सीबीएन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर; स्कूलों में चलेंगे नशामुक्ति जागरूकता अभियान

You missed

error: Content is protected !!