खबर पक्की : 21 सितंबर रतलाम, रतलाम बालिका हॉकी टीम ने अंडर 19 स्कूल टूर्नामेंट गेम मे 28 वर्षो के बाद फाइनल मे विजेता बन परचम लहराया, साथ ही 7 बलिकाओ का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ जो की ग्वालियर मे होगी RFL League मॉर्निंग स्टार क्लब द्वारा बालिका हाकी टीम को सम्मानित किया गया
RFL LEAGUE
MORNING STAR द्वारा 13 सितंबर से चल रहे फुटबॉल टूर्नामेंट के 19 सितंबर को हुए फाइनल मुकाबले में वैभव जाट
ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की आज टूर्नामेंट का फाइनल मैच सागर एफसी और रियल टर्फ एफ सी के बीच खेला गया मुकाबला बहुत रोमांचक रहा और दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जी जान लगाकर प्रदर्शन किया पर अंत में संघर्ष पूर्ण मुकाबले को रियल टर्फ ने 2:1 से जीता
R F L समिति के सदस्य इमरान खान ( शानू )महेश शर्मा (जूली) यतेंद्र भारद्वाज अनिल आचार्य रिजवान शेख सुनील वर्मा सुरेंद्र जैन अमन खान दिग्विजय सिंह राठौड़ मोहसिन मंसूरी चंद्रपाल सिंह राठौड़ विजय सोलंकी इस मौके पर मौजूद रहे।

