• Sat. Sep 5th, 2026

खेत के मकान का ताला तोड़कर सोयाबीन चोरी, तीन दिन में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 7 बोरी सोयाबीन और चोरी में प्रयुक्त टेम्पो बरामद; दो आरोपी फरार

BySurendra Jain

Sep 5, 2026

खबर पक्की, 5 सितंबर, रतलाम। जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम और लंबित चोरी-नकबजनी के मामलों के निराकरण के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में नामली थाना क्षेत्र की बांगरोद पुलिस चौकी टीम ने खेत पर बने मकान का ताला तोड़कर 7 बोरी सोयाबीन चोरी करने के मामले का तीन दिन में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी की सोयाबीन और वारदात में प्रयुक्त टेम्पो भी बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार 2 सितंबर को बांगरोद निवासी भरत पिता रामलाल धाकड़ ने नामली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 26-27 अगस्त की रात अज्ञात बदमाश खेत पर बने मकान का ताला तोड़कर अंदर रखी 7 बोरी सोयाबीन चोरी कर ले गए। मामले में अपराध क्रमांक 380/2026, धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर उप निरीक्षक वीडी जोशी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की तलाश की। पुलिस ने सुखराम पिता दोलजी झोडिय़ा (35), निवासी ग्राम झोली बिंटी, बाजना और सतीश पिता शान्तु भाभर (19), निवासी चपलीखेड़ा, बाजना को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 7 बोरी सोयाबीन और टेम्पो क्रमांक एमपी-43-के-3228 बरामद किया गया।
दो आरोपी अभी फरार
मामले में बालू निनामा और जीवन निनामा, निवासी घोड़ाखेड़ा फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
15 दिन में तीन मामलों का खुलासा
बांगरोद चौकी पुलिस ने पिछले 15 दिनों में दो नकबजनी और एक केबल चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी में सफलता हासिल की है। कार्रवाई में उप निरीक्षक वीडी जोशी, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक मुकेश गणावा, आरक्षक मनीष पाटीदार और सैनिक शिवेन्द्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश पंद्रो और एसडीओपी रतलाम ग्रामीण किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन में की गई।

Related Post

जावरा-उज्जैन ग्रीनफील्ड मार्ग निर्माण में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएं : कलेक्टर, शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण करें, कार्रवाई पर बचाव की उम्मीद कलेक्टर से न रखें, कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर दिए सख्त निर्देश
न्यूसेंस एलिमेंट से सख्ती से निपटें, माहौल बिगाडऩे वालों पर तत्काल मुकदमा दर्ज करें : कलेक्टर , गुंडा तत्वों को बॉन्ड ओवर कराएं, उल्लंघन करने वालों को जेल भेजने की कार्रवाई करें, कलेक्टर एवं एसपी ने त्योहारों को लेके कानून व्यवस्था की बैठक कर दिए सख्त निर्देश
आदतन अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, 28 की जमानत निरस्त, 11 को गिरफ्तार कर जेल भेजा, शेष की तलाश में पुलिस टीमें सक्रिय

You missed

error: Content is protected !!