• Mon. Oct 12th, 2026

आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए मिलावटखोरी के विरुद्ध होगी प्रभावी कार्रवाई, खाद्य पदार्थों की जांच के लिए चार दल गठित

BySurendra Jain

Aug 27, 2026

खबर पक्की, 27 अगस्त,रतलाम। आगामी त्यौहारो को दृष्टिगत रखते हुए मिलावटी, नकली दूध एवं दूध से बने खाद्य पदार्थों के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय करने वाले कारोबारियों के विरूद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006, नियम 2011 के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही करने हेतु अपर कलेक्टर बृजेंद्र रावत के आदेशानुसार दल का गठन किया गया है।
दल क्रमांक-01 में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री शैलेष गुप्ता, सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख रामचन्द्र पाण्डेय , सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री मुकेश चौहान तथा सैनिक भूपेन्द्रसिंह सोलंकी शामिल हैं। इस दल को रतलाम शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र आवंटित किया गया है।
दल क्रमांक-02 में नायब तहसीलदार ताल निर्भय सिंह पटेल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सुश्री कादम्बिनी धकाते तथा सैनिक मनीष रजक शामिल हैं। इस दल को ताल, आलोट एवं पिपलौदा क्षेत्र आवंटित किया गया है।
दल क्रमांक-03 में नायब तहसीलदार सुदेश कृष्नामें, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती ज्योति बघेल, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी आकाश गौड़ तथा सैनिक अजय पंवार शामिल हैं। इस दल को जावरा क्षेत्र आवंटित किया गया है।
दल क्रमांक-04 में नायब तहसीलदार देवेंद्र दानगढ़, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती प्रीति मंडलोई, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी मोहित मेघवंशी तथा सैनिक भूपेश जोशी शामिल हैं। इस दल को सैलाना, बाजना, रावटी एवं शिवगढ़ क्षेत्र आवंटित किया गया है।
उक्त दल जिले में रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए मावा, मिठाई, नमकीन एवं विशेष रूप से बाहर से आने वाले मावा, मिठाई एवं पनीर पर विशेष निगरानी रखेंगे।उक्त खाद्य पदार्थों के नमूने नियमानुसार लिए जाकर जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला में भेजना सुनिश्चित करेंगे।
साथ ही, संबंधित दल द्वारा की गई कार्यवाही का पालन प्रतिवेदन नियमित रूप से अपर कलेक्टर श्री रावत को प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेंगे।

You missed

error: Content is protected !!