• Mon. Oct 12th, 2026

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यावाही, 35 पाव देशी मदिरा प्लेन, हाथ भट्टी तथा कच्ची मदिरा जप्त कर 3 प्रकरण पंजीबद्ध किए

BySurendra Jain

Aug 27, 2026

खबर पक्की, 27 अगस्त,रतलाम। डीईओ आबकारी विभाग विकास मंडलोई ने बताया कि कलेक्टर अजय कटेसरिया के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध जावरा क्षेत्र के ग्राम नौलक्खा में दबिश एवं तलाशी अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान 35 पाव देशी मदिरा प्लेन, 05 लीटर हाथ भट्टी तथा कच्ची मदिरा जप्त की गई। जिसमें आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क के तहत कुल 03 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। उक्त कार्यवाही जारी रहेगी।

You missed

error: Content is protected !!