खबर पक्की, 18 अगस्त, रतलाम। संत शिरोमणि गुरू रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक समरसता अभियान में 20 अगस्त को नगर में कलश यात्रा का आयोजन होगा। इसकी तैयारियों को लेकर कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय की उपस्थिति में हुई बैठक में विभिन्न तैयारियों पर भाजपा पदाधिकारियों से चर्चा की। जिला टोली संयोजक एवं जिला महामंत्री जयवंत कोठारी ने बताया की कलश यात्रा का शुभारंभ गुलाब चक्कर से होगा और नगर के प्रमुख मार्गों से भ्रमण कर यह यात्रा संत रविदास चौक पहुंचकर सभा के रूप में परिवर्तित हो जाएगी। यात्रा में संतगण भी शामिल होंगे। बैठक में महापौर प्रहलाद पटेल, आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, मयूर पुरोहित, महामंत्री हेमंत राहोरी एवं अशोक जैन ‘लाला’ सहित अन्य उपस्थित रहे।
