• Sat. Aug 8th, 2026

जावरा में जुआ खेलते 9 आरोपी गिरफ्तार, 31,300 नकद जब्त, 52 ताश के पत्ते भी बरामद, जुआ एक्ट में प्रकरण दर्ज

BySurendra Jain

Aug 8, 2026

खबर पक्की, 8 अगस्त, रतलाम। जिले में अवैध गतिविधियों एवं जुआ-सट्टे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जावरा शहर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे 9 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 31,300 नकद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक जावरा युवराजसिंह चौहान तथा थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार मंडलोई के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर अबरार पिता अख्तर हुसैन (19), अल्ताफ पिता अफाक खान (32), असलम पिता अहमद अली (26), हैदर पिता प्यारे मियां (34), मोहम्मद हयात पिता मोहम्मद मुशर्रफ (40), तैय्यब अली पिता कुतुबुद्दीन अली (33), फिरोज पिता लालू खाँ (40), जफर पिता मेहमूद मेवाती (43) और जाकिर पिता अल्लानूर (41) सभी निवासी जावरा को गिरफ्तार किया।
मामले में थाना जावरा शहर में अपराध क्रमांक 279/2026, धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
सराहनीय भूमिका : कार्रवाई में निरीक्षक दीपक कुमार मंडलोई, उप निरीक्षक ओमप्रकाश राठौर, प्रधान आरक्षक राहुल उपाध्याय, चीता आरक्षक अमित जाट, आरक्षक दीपक माली, चन्द्रपाल सिंह, सुगड़सिंह एवं संदीप जाधव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!