• Tue. Jul 28th, 2026

रतलाम सीएसपी रहे विवेक सिंह चौहान को 29 जुलाई तक राष्ट्रपति वीरता पदक दे : सुप्रीम कोर्ट

BySurendra Jain

Jul 21, 2026

खबर पक्की 21 जुलाई, रतलाम। मध्य प्रदेश के पुलिस अधिकारी विवेक सिंह चौहान मल्हारगंज थाना इंदौर के ASP रहे को वीरता पदक देना होगा सुप्रीम कोर्ट..
जस्टिस विक्रम नाथ संदीप मेहता और आर महादेवन की तीन जजों की बेंच ने सरकार को लताड़ते हुए पुलिस अधिकारी सीएसपी विवेक सिंह चौहान को 29 जुलाई तक राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार देने का निर्देश दिया है। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में भी पदस्थ रहे हैं विवेक सिंह चौहान और यहां भी इनका कार्य काफी सराहनीय रहा है।
जस्टिस संदीप मेहता ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार आदेश माने नहीं तो 15 अगस्त को हम खुद सम्मान दे देंगे..
विवेक सिंह चौहान ने थाना प्रभारी रहते हुए ग्वालियर के घाटी गांव(2003) में हथियारबंद बदमाशों से मुकाबला करते उनको मुठभेड़ में ढेर किया था.. और मध्य प्रदेश हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट इनको पूर्व में राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार देने का निर्देश दे चुका है पर सरकार है कि मानती नहीं और 23 साल से इस मामले को लटकाए हुए हैं। और इस कारण कोर्ट को सख्त रूप अपनाना पड़ा।

error: Content is protected !!