• Tue. Jul 28th, 2026

औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से जोडऩे के लिए विद्यमान मार्ग का हो रहा उन्नयन, शासकीय कांकड़ की कच्ची सड़क को बनाया जा रहा है पक्का, निर्माण कार्य प्रगति पर

BySurendra Jain

Jul 9, 2026

खबर पक्की, 9 जुलाई, रतलाम। औद्योगिक क्षेत्र रतलाम को सैलाना रोड से जोडऩे के लिए शासकीय कांकड़ की विद्यमान कच्ची सड़क का उन्नयन कर उसे पक्का बनाया जा रहा है। इस कार्य के अंतर्गत किसी नए मार्ग का निर्माण नहीं किया जा रहा है, बल्कि पहले से मौजूद मार्ग का ही सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है।
शासकीय कांकड़ की दोनों ओर निजी भूमि होने के कारण निर्माण कार्य विद्यमान मार्ग पर ही किया जा रहा है। निर्माण कार्य निर्धारित स्वीकृत डिज़ाइन एवं तकनीकी मानकों के अनुरूप किया जा रहा है।
सड़क निर्माण कार्य निरंतर प्रगति पर है। निर्माण क्षेत्र में उल्लेखित नलकूप शामिल नहीं है तथा निर्माण कार्य उससे प्रभावित नहीं हो रहा है। परियोजना पूर्ण होने पर औद्योगिक क्षेत्र की सैलाना रोड से बेहतर एवं सुगम कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी, जिससे आवागमन और औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलेगी।

error: Content is protected !!