• Wed. Jul 29th, 2026

बाउंड ओवर की शर्त तोडऩे पर आदतन बदमाश जेल भेजा

BySurendra Jain

Jun 25, 2026

खबर पक्की, 25 जून, रतलाम। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर आदतन अपराधियों और गुंडों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ताल पुलिस ने बाउंड ओवर की शर्तों का उल्लंघन करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं एसडीओपी पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में थाना ताल क्षेत्र के ग्राम खेताखेड़ी निवासी जुवानसिंह पिता रामचंद्र डांगी (48) के विरुद्ध कार्रवाई की गई। आरोपी को धारा 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत 11 फरवरी 2026 से 11 अगस्त 2026 तक छह माह के लिए बाउंड ओवर किया गया था।
इसके बावजूद आरोपी ने 5 मई 2026 को पुन: अपराध किया, जिस पर थाना ताल में अपराध क्रमांक 238/26 धारा 296(बी) एवं 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। बाउंड ओवर की शर्तों के उल्लंघन पर पुलिस ने धारा 141(1)(बी) के तहत इस्तगासा प्रस्तुत किया। कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, तहसील ताल द्वारा 19 जून 2026 को जेल वारंट जारी किए जाने के बाद पुलिस ने 24 जून को आरोपी को गिरफ्तार कर उप जेल जावरा भेज दिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी मारपीट, घर में घुसकर हमला, धमकी, चोरी एवं अन्य गंभीर धाराओं के कुल चार प्रकरण दर्ज हैं।
सराहनीय योगदान : कार्रवाई में थाना प्रभारी स्वराज डाबी, उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार मालवीय, के.के. सिंह, प्रधान आरक्षक जयंतीलाल पाटीदार, आरक्षक अमरसिंह एवं विक्रम चौधरी का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!