• Wed. Jul 29th, 2026

रतलाम-बांसवाड़ा रोड पर ट्रक-बाइक भिड़ंत, चचेरे भाई-बहन की मौत : हादसे के बाद भागा ड्राइवर, दानपुर के आगे ट्रक पकड़कर पुलिस ने किया जब्त

BySurendra Jain

Jun 22, 2026

खबर पक्की, 22 जून, रतलाम। रतलाम-बांसवाड़ा रोड पर रविवार रात ट्रक व बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक सवार महिला-पुरुष दूर जा गिरे। इससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर रात में पुलिस पहुंची। घायलों को रतलाम मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सोमवार सुबह पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपें।
हादसे में दुर्गा (40) पति रकमा खराड़ी व अरविंद उर्फ कालू (25) पिता ईश्वर निनामा दोनों निवासी तलवानी सरवन थाना की मौत हो गई। सरवन थाना प्रभारी अर्जुन सेमलिया ने बताया कि हादसा रविवार रात करीब 11 बजे हुआ। मृतक रिश्ते में चचेरे भाई बहन हैं। पल्सर बाइक से आ रहे थे।
रात में यह दोनों पल्सर बाइक से गांव तलवानी से सरवन की तरफ किसी रिश्तेदारी के कार्यक्रम में जा रहे थे। इस दौरान सरवन थाने से करीब 1 किमी दूर गांव श्यामपुरा के पास रतलाम की तरफ से आर रहे सोयाबीन से भरे ट्रक से भिंड़त हो गई। जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। रात में दोनों के शव मेडिकल कॉलेज भेजे गए। सुबह पीएम के बाद परिजनों को शव सौंपे।
उज्जैन से बांसवाड़ा जा रहा था ट्रक
ट्रक उज्जैन से सोयाबीन भरकर राजस्थान के बांसवाड़ा जा रहा था। रात में टक्कर की सूचना के बाद पुलिस ने दानपुर तक रोड पर ट्रक की सर्चिंग की। सीसीटीवी भी देखे। सर्चिंग के दौरान एक ट्रक दानपुर के आगे खड़ा मिला। ड्राइवर से पुलिस ने पूछताछ की। लेकिन उसने किसी भी दुर्घटना से मना किया। ट्रक पर टक्कर के निशान व ड्रायवर के बातचीत के तरीके से पुलिस समझ गई कि इसी ट्रक से टक्कर लगी है। पुलिस ने सख्ती दिखाई तो सच्चाई सामने आ गई। रात में पुलिस ट्रक को जब्त कर थाने ले आई। पुलिस केस दर्ज कर घटनाक्रम की जांच में जुटी है।
परिजनों के बयान नहीं हुए
थाना प्रभारी अर्जुन सेमलिया के अनुसार पीएम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। रात में दोनों कहां जा रहे थे अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। परिजनों के बयान होना बाकी है। ट्रक को जब्त कर लिया है। घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!