• Sun. Sep 20th, 2026

दिनदहाड़े महिलाओं से नथ लूटने वाले दो शातिर बदमाश 10 घंटे में गिरफ्तार, माणकचौक पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई; दो बड़ी वारदातों का खुलासा, 3 लाख से अधिक का मश्रुका बरामद

BySurendra Jain

Jun 2, 2026

खबर पक्की, 2 जून, रतलाम। रतलाम पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों पर लगाम कसते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। बाजना बस स्टैंड क्षेत्र में दिनदहाड़े महिला से सोने की नथ लूटने वाले दो शातिर आरोपियों को माणकचौक पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने महज 10 घंटे के भीतर धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई सोने की नथ, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, मोबाइल और नकदी बरामद की है। पकड़े गए बदमाशों ने थाना रावटी क्षेत्र में भी इसी तरह की लूट की एक अन्य वारदात कबूल की है।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि 1 जून को फरियादी जगदीश मईड़ा ने थाना माणकचौक में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दोपहर करीब 12.30 बजे बाजना बस स्टैंड के पास दो अज्ञात पल्सर सवार बदमाशों ने उनकी पत्नी को डरा-धमकाकर नाक की सोने की नथ छीन ली और फरार हो गए। पुलिस ने तत्काल प्रकरण क्रमांक 273/2026 धारा 309(4) भारतीय न्याय संहिता (क्चहृस्) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र से मिली सफलता
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी अमित कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक अजय सारवान के मार्गदर्शन में आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की। थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान के नेतृत्व में टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी (ष्टष्टञ्जङ्क) फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों की मदद ली। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद पूरे मामले का पर्दाफाश हो गया।
रावटी क्षेत्र की वारदात भी कबूली
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 30 मई को थाना रावटी क्षेत्र में भी एक महिला से नथ छीनी थी। इस मामले में भी रावटी थाने में केस दर्ज था। आरोपियों ने रावटी से लूटी गई नथ को ?30,000 में गिरवी रख दिया था, जिसे पुलिस ने आरोपियों के मेमोरेण्डम के आधार पर बरामद कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपी
विष्णु पिता बागजी मईड़ा ग्राम नरसिंग नाका, थाना रावटी, जिला रतलाम
मोहन पिता शैतान भाभर मलवासी नाका, थाना रावटी, जिला रतलाम
इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस त्वरित सफलता में माणकचौक थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान, रावटी थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र गाडरिया, सउनि आशीष मांगरिया, प्रआर राजेश मईड़ा, प्रआर दीपक बोरासी, प्रआर राजसिंह, आर हेमन्त यादव, आर महेश मईड़ा, आर जीवन विश्वकर्मा, मआर प्रवीणा, सीसीआर आर देवेन्द्रसिंह डोडिया, आर मानसिंह मकवाना, आर चंदर मार्को, आर अशरफ, आर वीरेंद्र सहित साइबर सेल के प्रआर मनमोहन शर्मा, आर मयंक व्यास, आर राहुल पाटीदार, आर तुषार सिसोदिया, आर बहादुर सिंह एवं आर प्रेमप्रकाश की मुख्य भूमिका रही। एसपी अमित कुमार ने पूरी टीम की पीठ थपथपाई है।

error: Content is protected !!