• Sat. Nov 7th, 2026

युवक बोला-पत्नी ने जिंदगी खराब कर दी, जान दे रहा, सुसाइड से पहले वीडियो बनाया, साली और साढ़ू को भी बताया जिम्मेदार

BySurendra Jain

Jun 2, 2026

खबर पक्की, 2 जून, रतलाम। युवक ने सुसाइड कर लिया। इससे पहले उसने बाइक चलाते हुए मोबाइल से वीडियो बनाया। इसमें पत्नी, साली और उसके पति पर आरोप लगाए। कहा- पत्नी ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी। परेशान होकर जान दे रहा हूं।
मामला कालूखेड़ा के सेमलिया गांव का है। यहां रहने वाले राकेश चौहान (33) ने सोमवार शाम करीब साढ़े 6 बजे नीम के पेड़ से फांसी लगा ली। आरोप लगाने का वीडियो मंगलवार को सामने आया है।
राकेश देर रात कर घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसे ढूंढने निकले। रात करीब साढ़े 8 बजे उसका शव पेड़ से लटका मिला। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वीडियो में कहा- जिंदगी से परेशान हो गया हूं
वीडियो में राकेश ने कहा- आज मैं फांसी लगाकर मर रहा हूं। इसके जिम्मेदार रीना और उसका पति अंतर सिंह राठौड़ हैं। इनके भड़काने पर मेरी पत्नी रूबी ने मेरी जिंदगी पूरी तरह से बर्बाद की है। अब मैं अपनी इच्छा से मरने के लिए तैयार हूं क्योंकि मैं इस जिंदगी से परेशान हो गया हूं।
मेरे को इस औरत ने बहुत परेशान किया है। जिस दिन भी इसे चाहिए मैंने 2 हजार, 5 हजार रुपए से लेकर लाखों रुपए की मांगें पूरी कीं। अभी 8 दिन पहले कहा कि मुझे 2 लाख रुपए चाहिए। मैंने नीलम चौहान के खाते में पैसे डाले हैं। मेरा खाता चेक कीजिएगा, उसने मुझसे रुपए डलवाए हैं। अब मैं मरूंगा। मरने के बाद मेरी संपत्ति का मालिक मेरा लड़का सूर्या चौहान होगा।
परिजन ने पत्नी समेत 3 के खिलाफ शिकायत दी
मंगलवार सुबह राकेश के परिजन कालूखेड़ा थाना पहुंचे। राकेश ने वीडियो में जिन लोगों का नाम लिया था, उनके खिलाफ कार्रवाई का आवेदन दिया। फिर गांव के श्मशान में उसका अंतिम संस्कार किया।
पुलिस बोली- मामले की जांच कर रहे
कालूखेड़ा थाना प्रभारी शंकर सिंह चौहान ने बताया कि राकेश और रूबी की शादी 2005 में हुई थी। दोनों के बीच लंबे समय से तलाक का केस चल रहा है। रूबी ने पति राकेश के खिलाफ मारपीट की स्नढ्ढक्र भी दर्ज कराई थी। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामला जांच में लिया है।

error: Content is protected !!