• Sat. Sep 19th, 2026

भुतेड़ा टोल प्लाजा के पास चलती पिकअप से शराब चुराने वाली कंजर गैंग के 3 बदमाश गिरफ्तार, कटर, मोटरसाइकिल और चोरी की 4 पेटी बीयर बरामद, रतलाम पुलिस की कार्रवाई

BySurendra Jain

Jun 2, 2026

खबर पक्की, 2 जून, रतलाम। औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस ने भुतेड़ा टोल प्लाजा के पास चलती पिकअप वाहन से शासकीय शराब चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गई शराब, वारदात में इस्तेमाल कटर और एक मोटरसाइकिल जब्त की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गत 19 मई को फरियादी निखिल सिलोदिया (22) निवासी दताना (उज्जैन) ने जावरा औद्योगिक क्षेत्र थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उज्जैन-जावरा रोड पर भुतेड़ा टोल प्लाजा के पास अज्ञात बदमाशों ने उसकी पिकअप गाड़ी से शासकीय शराब की 4 पेटियां चोरी कर ली हैं। पुलिस ने धारा 305(सी) भारतीय न्याय संहिता (क्चहृस्) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी, कंजर डेरे के निकले आरोपी
चोरी की गंभीरता को देखते हुए एसपी अमित कुमार के निर्देशन, एएसपी विवेक कुमार व सीएसपी युवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रकाश गाडरिया के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से घेराबंदी कर कंजर डेरा (उखेडिय़ा) के तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर तीनों ने शराब चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।
ये आरोपी हुए गिरफ्तार
अनीष पिता बबलू हाड़ा (उम्र 21 वर्ष) निवासी कंजर डेरा उखेडिय़ा
रोहित पिता अशोक चौहान (उम्र 24 वर्ष) निवासी कंजर डेरा उखेडिय़ा
राहुल पिता गोरिया कंजर (उम्र 30 वर्ष) निवासी कंजर डेरा उखेडिय़ा
मशरूका बरामद, अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ जारी
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गई करीब ?8,000 कीमत की 4 पेटी बीयर, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (कीमत 30,000) और त्रिपाल व ताला काटने में इस्तेमाल किया गया कटर बरामद कर लिया है। पुलिस अब आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड को खंगाल रही है और उनसे अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
सराहनीय भूमिका
इस बड़ी सफलता में थाना प्रभारी प्रकाश गाडरिया, उपनिरीक्षक शिवेन्द्र कुमार, प्रतापसिंह भदौरिया, सउनि रावड़ी डामोर, प्रधान आरक्षक दिलीप शर्मा, हेमन्त लिम्बोदिया, शिवपाल सिंह, आरक्षक हरदीप जाट, दीपराज सिंह, बालकृष्ण एवं अभिजीत सिंह की मुख्य भूमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!