• Mon. Aug 3rd, 2026

मकान में भीषण आग, आग से बचने खिड़की से कूदा परिवार, सारा सामान खाक

BySurendra Jain

Jun 2, 2026

खबर पक्की, 2 जून, रतलाम। माणकचौक क्षेत्र में सोमवार देर रात करीब तीन बजे एक मकान में भीषण आग लग गई। इस हादसे में घर के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के दौरान मकान में फंसे एक दंपती ने सूझबूझ दिखाते हुए अपने तीन साल के मासूम बच्चे के साथ खिड़की से नीचे कूदकर बमुश्किल अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।
खिड़की से छलांग लगाकर बचाई मासूम और खुद की जान
रात के समय जब पूरा परिवार गहरी नींद में था, तभी अचानक मकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेजी से फैल गईं और पूरे घर में दमघोंटू धुआं भर गया। बाहर निकलने का मुख्य रास्ता बंद होने के कारण दंपती अपने तीन साल के बच्चे को गोद में लेकर खिड़की की ओर भागे और वहां से नीचे छलांग लगा दी। गनीमत रही कि इस खतरनाक कदम के बाद भी तीनों सुरक्षित बच गए।

शॉर्ट सर्किट से हादसा होने की आशंका, जांच जारी
इस भीषण अग्निकांड में घर के अंदर मौजूद कपड़े, दस्तावेज, राशन और अन्य कीमती घरेलू सामग्री पूरी तरह जलकर खाक हो गई। हालांकि, आग लगने का वास्तविक कारण अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो सका है। प्राथमिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि बिजली की लाइनों में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से यह हादसा हुआ है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!