खबर पक्की, 30 मई, रतलाम। 17 साल के नाबालिग पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों का शनिवार को पुलिस ने पैदल जुलूस निकाला। जुलूस में चाकू से धमकाने व बाइक चोरी करने वाले दो चोरों को भी शामिल किया। बदमाश सिर झुका कर चल रहे थे।
घटना शुक्रवार शाम माणकचौक थाना क्षेत्र के फूलमंडी हरमाला रोड की है। युवराजसिंह चौहान को तीन आरोपियो द्वारा जान से मारने की नियत से चाकू से हमला किया था। चाकी पायी पसली पर लगा था। चाकू लगने से एक इंच तक का घाव हो गया था। तीन टांके आए थे। चाकू लगने से घायल को पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। हालात गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था।
फरियादी की रिपोर्ट पर से पुलिस ने आरोपी मेहबूब (32) पिता मुख्तियार हुसैन निवासी रईस (37) पिता मुख्तियार हुसैन व सद्दाम (34) पिता मुख्तियार हुसैन तीनों निवासी ग्रीन सीटी अशोक नगर रतलाम के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था। पुलिस ने घटना के तीन घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
शनिवार को कोर्ट में पेश करने के दौरान पुलिस ने पैदल जुलूस निकाला। घटना में इस्तेमाल चाकू को भी बरामद कर लिया है।
यह था विवाद का कारण
अशोकनगर निवासी यासीन पिता जाकीर खान का मेहबूब पिता मुख्तियार नियारगर से पुराना विवाद था। शुक्रवार दोपहर 3 बजे हरमाला रोड पर पुरानी फूल मंडी के पास यासीन को मेहबूब घेर लिया।
मेहबूब के साथ उसके दो भाई रईस व सद्दाम भी साथ में थे। यासीन ने कॉल कर युवराज उर्फ कानू (17) पिता भगवानसिंह चौहान, प्रेम साल्वी और अभिषेक पाटीदार आदि को बुला लिया। इसके बाद विवाद बढ़ गया। मेहबूब और उसके भाईयों ने यासीन के मारपीट की। इस बीच युवराज पर चाकू से हमला कर दिया था।
जुलूस में तीन अन्य आरोपी भी शामिल
चाकू मारने वाले आरोपियों के जुलूस में पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों को भी शामिल कर जुलूस निकाला। शुक्रवार को चाकू लेकर धमकाने के मामले में गिरफ्तार आरोपी विष्णु उर्फ काला (21) पिता आनंद टाक निवासी हरिजन बस्ती का भी जुलूस निकाला।
इसके अलावा बाइक चोरी में पकड़ाए इमरान उर्फ गोलू (27) पिता युनुस उर्फ सड्डू पठान, निवासी मस्जिद वाली गली, मोहन नगर और खरीददार इमरान उर्फ अरमान (24) पिता मोहम्मद अफसर अब्बासी, निवासी काजीपुरा, रतलाम को भी साथ में जुलूस निकाला।
नाबालिग को चाकू मारा, रतलाम पुलिस ने जुलूस निकाला, सिर झुकाकर शहर में घुमाया, तीन घंटे में ही पकड़े गए थे
