• Fri. Sep 18th, 2026

रोड पर दौड़ती कार में अचानक लगी आग, वीडियो, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, एक झुलसा; वाहन जलकर खाक

BySurendra Jain

May 27, 2026

खबर पक्की, 27 मई, रतलाम। जिले के आलोट के रीछा क्षेत्र में बुधवार दोपहर करीब 3 बजे सड़क पर चल रही एक मारुति वैगनआर कार में अचानक आग लग गई। कार के बोनट से धुआं उठता देख ड्राइवर ने तुरंत कार को सड़क किनारे रोक दिया, लेकिन कुछ ही देर में कार ने पूरी तरह आग पकड़ ली। कार में ड्राइवर समेत दो लोग सवार थे। ड्राइवर तो तुरंत बाहर निकल गया, लेकिन दूसरा व्यक्ति आग की चपेट में आ गया। हालांकि वह ज्यादा नहीं झुलसा। उसके हाथों के बाल जल गए हैं।
ड्राइवर कार से कूदा
जानकारी के अनुसार, झारबढिय़ा निवासी रामचंद्र प्रजापत आलोट से महिदपुर रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी सीएनजी और पेट्रोल से चलने वाली वैगनआर कार में अचानक आग लग गई। ड्राइवर ने समझदारी दिखाते हुए कार को सड़क से साइड में लगाया और कूदकर अपनी जान बचाई। कार रुकते ही आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते पूरी कार आग की लपटों में घिर गई।
राहगीरों ने डायल-112 को दी सूचना
कार में आग लगती देख राहगीरों ने तुरंत डायल-112 को सूचना दी। मौके पर महिदपुर सिटी से पुलिस की डायल-112 टीम सबसे पहले पहुंची। इसके बाद फायर लॉरी को भी सूचना दी गई। पुलिस दोनों कार सवारों को लेकर महिदपुर सिटी अस्पताल पहुंची।
पूरी तरह जलकर राख हुई कार
फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। प्रारंभिक तौर पर तेज गर्मी के चलते आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग के कारण कार पूरी तरह जलकर राख हो गई।

You missed

error: Content is protected !!