• Sat. Aug 1st, 2026

8 लेन एक्सप्रेस-वे पर कार का टायर फटा : खड़ी स्कार्पियों में पीछे से टकराई, एक महिला की मौत, तीन घायल; मंदसौर से आ रहा था परिवार

BySurendra Jain

May 17, 2026

खबर पक्की, 17 मई, रतलाम। जिले से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर जावरा के रिंगनोद थाना क्षेत्र में एक कार का टायर फट गया। टायर फटने से कार एक्सप्रेस-वे पर खड़ी स्कार्पियों में पीछे से जा टकराई। हादसा इतना खतरनाक था कि कार स्कार्पियों से टकरा कर रोड के एक तरफ चली गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए।
मंदसौर जिले के भानपुरा निवासी सुमेर नाहर (41), उनकी पत्नी दीपिका, बेटी अवनी (16) और मां विजयादेवी नाहर (68) कार से शनिवार शाम करीब 6 बजे जावरा आ रहे थे। 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर रिंगनोद थाना क्षेत्र में इनकी कार का टायर फट गया। इससे कार का बैलेंस बिगड़ा। रोड किनारे आगे खड़ी महाराष्ट्र पासिंग स्कार्पियों क्रमांक एमएच 04 जीएम 3004 से पीछे से जा टकराई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में पत्नी दीपिका की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर रिंगनोद थाना पुलिस व 8 लेन एक्सप्रेस-वे के कर्मचारी व एंबुलेंस पहुंची। घायलों को जावरा अस्पताल पहुंचाया।
जहां डॉक्टरों ने दीपिका नाहर को मृत घोषित कर दिया। घायल सुमेर नाहर, बेटी अवनी नाहर व मां विजयादेवी गंभीर घायल होने पर जावरा में प्राथमिक उपचार के बाद शनिवार देर शाम रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया। हादसे की जांच रिंगनोद थाना पुलिस जांच कर रही है।
स्कार्पियों के भी कांच फूटे
कार के टकराने से स्कार्पियों का भी पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कांच फूट गए। यह तो गनीमत रही है कि स्कार्पियों में सवार लोग गाड़ी से उतर कर बाहर खड़े थे। नहीं स्कार्पियों सवार भी इस टक्कर की चपेट में आ जाते।
घायल जावरा मंडी व्यापारी के रिश्तेदार
घायल सुमेर नाहर जावरा के मंडी व्यापारी सुरेश दसेड़ा के साले है। सुमेर नाहर परिवार के साथ जावरा आ रहे थे। हादसे की सूचना मिलने पर जावरा मंडी व्यापारी सुरेश दसेड़ा व परिवार के सदस्य व समाजजन भी जावरा सिविल अस्पताल पहुंचे।

You missed

error: Content is protected !!