• Thu. Sep 17th, 2026

रतलाम के पास राजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच में आग : 15 मिनट में सभी 68 यात्रियों को बचाया; दो डिब्बे चपेट में, दिल्ली-मुंबई रूट बंद

BySurendra Jain

May 17, 2026

खबर पक्की, 17 मई, रतलाम। त्रिवेंद्रम से हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) जा रही राजधानी एक्सप्रेस में रविवार सुबह करीब 5:15 बजे आग लग गई। हादसा रतलाम जिले के आलोट के पास लूणी रीछा-विक्रमगढ़ स्टेशन के बीच हुआ।
जानकारी के मुताबिक, राजधानी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12431) रात करीब 3.45 बजे रतलाम जंक्शन से रवाना हुई। इसका अगला स्टॉप सुबह 8.45 बजे कोटा जंक्शन था, लेकिन राजस्थान में एंट्री से पहले लूणी रीछा-विक्रमगढ़ स्टेशन के पास एसी कोच (बी-1) में आग लग गई। कोच में 68 यात्री सवार थे। करीब 15 मिनट में पूरा कोच खाली करा लिया गया।
किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। हादसे के बाद दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर ट्रैफिक रोका दिया गया है। वहीं, ट्रेन का बिजली कनेक्शन काटकर प्रभावित कोच को अलग कर दिया गया है।
दुर्घटना राहत ट्रेन और टॉवर वैगन रवाना
घटना स्थल राजस्थान के कोटा रेल मंडल क्षेत्र में आता है, लेकिन रतलाम मंडल मुख्यालय नजदीक होने से रतलाम मंडल के डीआरएम अश्विनी कुमार मौके के लिए रवाना हो गए। राहत और बचाव के लिए दुर्घटना राहत ट्रेन और टॉवर वैगन सुबह घटना स्थल भेजी गई है। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

error: Content is protected !!