• Tue. Sep 22nd, 2026

मालवा मराठा सिनेमा देखने के लिए जनता की उमड़ी भीड़ मंदसौर में हाउसफुल के नजारे

BySurendra Jain

Jul 13, 2018

निर्माता-निर्देशक हरीश दर्शन शर्मा की बहुचर्चित फिल्म मालवा मराठा का प्रीमियर शो आज मंदसौर में हुआ फिल्म को देखने के लिए भारी तादाद में जनता का उत्साह देखते ही बनता है उल्लेखनीय है कि इस फिल्म का निर्माण रतलाम और रतलाम के आसपास की लोकेशन में ही फिल्माया गया है इस फिल्म की कहानी मालवा क्षेत्र के गैंगस्टर से प्रेरित है और कलाकार भी ज्यादातर स्थानीय है फिल्म का प्रोमो देखने के बाद मुंबई के अनेक फिल्म समीक्षकों ने फिल्म की तारीफ की थी और आश्चर्य जताया था कि यह फिल्म रतलाम में बनी है इसके निर्माता हरीश दर्शन शर्मा का एक ही सपना था रतलाम में बॉलीवुड की टक्कर की ऐसी पिक्चर बनाई जाए की फिल्म की शूटिंग के लिए लोग रतलाम की तरफ रुख करें और रतलाम में फ़िल्म और टीवी सीरियल का निर्माण हो और इसमें मालवा क्षेत्र के स्थानीय कलाकार संगीतकार कैमरामैन काम करें और अंततः पिक्चर के निर्माण से उन्होंने यह सपना साकार कर दिया यह उनका ही आत्मविश्वास था जब पिक्चर उनकी उम्मीद से ज्यादा अच्छी बनी और उम्मीद से ज्यादा जनता का विश्वास उसे मिल रहा है जल्द ही यह पिक्चर मालवा के साथ साथ मध्य प्रदेश के सभी शहरों राजस्थान और गुजरात में भी रिलीज होगी

You missed

error: Content is protected !!