• Thu. Aug 13th, 2026

पत्नी के हत्यारे पति को आजीवन कारावास,70 कार्य दिवस में हुआ फैसला : आरोपी ने किया था प्रेम विवाह

BySurendra Jain

May 13, 2026

खबर पक्की, 13 मई, रतलाम। पत्नी की हत्या के आरोपी पति को न्यायालय ने आजीवन कारावास एवं 5000 के जमाने से दंडित किया।आरोपी ने मृतका से प्रेम विवाह किया था। न्यायालय द्वारा 70 कार्य दिवस में फैसला सुनाया गया।अभियोजन द्वारा 11 गवाहों के कथन एवं 37 दस्तावेज प्रस्तुत किए गए थे।
अपर लोक अभियोजक एवं शासकीय अधिवक्ता सतीश त्रिपाठी ने बताया कि घटना दिनांक 9 फरवरी 2023 की मध्य रात्रि की है द्य आरोपी उस्मान पिता सुलेमान अब्बासी उम्र 25 वर्ष निवासी मस्जिद के पास बजरंग नगर रतलाम का निकाह वर्ष 2022 में मृतिका शिरीन पिता यूनुस के साथ हुआ था द्य मृतिका शिरीन एवं आरोपी के घर आमने-सामने थे द्य शादी के बाद आरोपी एवं आरोपी का का झगड़ा होता था द्य
घटना दिनांक को शिरीन का अपनी सास से झगड़ा हुआ था द्य रिपोर्ट करने के लिए घर से निकली थी द्य लेकिन अपनी सहेली के घर चली गई द्य पति उस्मान उसे ढूंढ रहा था द्य सहेली के घर आरोपी उस्मान और मृतका का भाई गया था द्य उस्मान लोडिंग टेंपो चलाता है वह शिरीन को टेंपो में लेकर आया और रास्ते में शिरीन के भाई को उतार कर आरोपी एवं मृतिका शिरीन दोनों ढाबे पर भोजन करने गए थे द्य
भोजन के बाद हुआ विवाद
भोजन के बाद आरोपी एवं मृतिका शिरीन का सालाखेड़ी के पीछे रोड पर विवाद हुआ था द्य विवाद के दौरान आरोपी उस्मान ने गला दबाकर शिरीन की हत्या कर दी द्य इसके बाद घर वालों को बताया द्य मृतिका के शव के दौरान चिकित्सक द्वारा भी दम घुटने से मृत्यु होना बताया गया।पुलिस थाना स्टेशन रोड द्वारा आरोपी के विरुद्ध अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया था।
अंतिम बार साथ में जाना बाना सजा का आधार
न्यायालय तृतीय सत्र न्यायाधीश बरखा दिनकर द्वारा आरोपी उस्मान को भादवि की धारा 302 में आजीवन कारावास की सजा दी गई द्य न्यायालय ने अपने फैसले में लिखा की अंतिम बार मृतिका शिरीन आरोपी उस्मान के साथ टेंपो में गई थी द्य टेंपो से टूटी हुई चूडिय़ां भी बरामद की गई द्य टेंपो आरोपी का था द्य इसे प्रमाणित होता है कि आरोपी ने ही शिरीन की हत्या की है द्य मृतका के माता-पिता को नियमानुसार प्रतिकर प्रदान करने की भी न्यायालय ने अनुशंसा की है द्य शासन की ओर से पैरवी अपर लोक अभियोजक एवं शासकीय अधिवक्ता सतीश त्रिपाठी द्वारा की गई।

You missed

error: Content is protected !!