खबर पक्की, 12 मई, रतलाम। जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस का अभियान जीरो टॉलरेंस नीति के साथ जारी है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के सख्त निर्देशों के बाद रिंगनोद थाना पुलिस ने मंगलवार को एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने महू-नीमच फोरलेन पर घेराबंदी कर एक तस्कर को दबोचा, जिसके पास से 5.50 लाख रुपये मूल्य की अवैध मादक पदार्थ एम.डी. (मेफेड्रोन) ड्रग्स बरामद की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रघुवीर जोशी को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति भारी मात्रा में ड्रग्स लेकर कलालिया फंटा क्षेत्र में आने वाला है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रिंगनोद आनंद सिंह आजाद ने तत्काल विशेष टीम का गठन किया।
पुलिस टीम ने फोरलेन हाईवे पर कलालिया फंटा के पास जाल बिछाया। संदिग्ध के आते ही पुलिस ने उसे घेराबंदी कर दबोच लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 55 ग्राम एम.डी. ड्रग्स बरामद हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस जप्त ड्रग्स की कीमत करीब साढ़े पांच लाख रुपये आंकी गई है।
वकील कॉलोनी का निवासी है आरोपी
पुलिस ने आरोपी की पहचान युनुस पिता सैय्यद हबीब (46 वर्ष), निवासी वकील कॉलोनी, रतलाम के रूप में की है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट (हृष्ठक्कस् ्रष्ह्ल) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 5.50 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार
