• Fri. Aug 14th, 2026

रीना बोरासी को मैं पवनखेड़ा बनाकर छोड़ूंगा : कांग्रेस नेता के आरोपों पर आलोट विधायक ने वीडियो जारी किया, बोले- मानहनि का केस करुंगा

BySurendra Jain

May 1, 2026

खबर पक्की, 1 मई, रतलाम। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी के आरोपों के बाद आलोट विधायक चिंतामणि मालवीय का जवाब सामने आया है। उन्होंने वीडियो जारी कर सभी आरोपों को झूठा बताया और कहा कि वे इस मामले में कोर्ट में आपराधिक और मानहानि का केस करेंगे। विधायक ने यहां तक कहा कि मै उन्हें (रीना बौरासी) को पवन खेड़ा बनाकर छोड़ूंगा।
बता दें कि गुरुवार को भोपाल में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी ने आलोट विधायक मालवीय के खिलाफ राज्यपाल को शिकायत की थी। विधायक के खिलाफ यौन शोषण, संपत्ति हड़पने के गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि बाद में विधायक ने सभी आरोपों को निराधार बताया था।
विधायक ने वीडियो बनाकर दिया जवाब
‘रीना बोरासी ने मेरे ऊपर जो आरोप लगाए है वह नितांत असत्य, तथ्यविहिन व प्रमाणविहिन हैं। मेरे ऊपर कोई आरोप, कोई जांच, कोई, कोई प्रकरण लंबित नहीं है। ना ही मैने किसी की जमीन हड़पी है। इस तरह के स्तरहीन और झूठे आरोप लगाना निश्चित रूप से अपराध है। उनके ऊपर एक क्रिमिनल केस, उन्होंने मेरा चरित्र हनन किया है।
एक क्रिमिनल केस और एक मानहानि का केस दावा करने जा रहा हूं। न्यायालय में प्रस्तुत करने जा रहा हूं। चूंकि रीना बोरासी 68800 वोटों से चुनाव हारी है। अपने डूबे हुए अस्तितत्व को तलाशने के लिए उनको स्तरहीन आरोप नहीं लगाना चाहिए। उन्हें प्रमाण प्रस्तुत करना चाहिए। मैं उन्हें पवनखेड़ा बनाकर छोड़ूंगा।Ó
कांग्रेस नेता ने भोपाल में यह आरोप लगाए
महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बोरासी ने विधायक पर चरित्र हनन और मानसिक प्रताडऩा के आरोप लगाए थे। शिकायत में विधायक की प्रताडऩा से तंग आकर महिला प्रोफेसर को अपने पद से त्यागपत्र तक देना पड़ा। पीडि़ता पिछले 10 साल से न्याय की गुहार लगा रही है, लेकिन रसूख और सत्ता के दबाव के चलते अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला का पक्ष रखते हुए विधायक पर उनकी संपत्ति कब्जाने का आरोप भी लगाया है। विधायक ने करीब 25-30 लोगों के साथ मिलकर बुजुर्ग महिला की दुकान के शटर तोड़ जमीन पर कब्जा करने का आरोप भी लगाया था।

You missed

error: Content is protected !!