• Mon. Sep 21st, 2026

पुलिस की सशक्त पहल : प्रत्येक थाने में साइबर डेस्क संचालन, साइबर योद्धाओं को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

BySurendra Jain

May 1, 2026

खबर पक्की, 1 मई, रतलाम। एसपी अमित कुमार के निर्देशन में जिले में बढ़ते साइबर फ्रॉड एवं साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु प्रत्येक थाने पर साइबर डेस्क संचालित की जा रही है। आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावशील निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सभी थानों पर प्रशिक्षित पुलिसकर्मी (साइबर योद्धाओं) की तैनाती की गई है, जिन्हें समय-समय पर अद्यतन प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
इसी क्रम में 1 मई को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के मीटिंग हाल में एक साइबर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के प्रारंभ में एसपी अमित कुमार द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को साइबर अपराधों के प्रति त्वरित कार्रवाई करने, पीडि़तों की ठगी गई राशि को अधिक से अधिक वापस दिलाने तथा शिकायतों के समयबद्ध निराकरण पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक साइबर शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग कर पीडि़तों को राहत प्रदान की जाए।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार, उप पुलिस अधीक्षक महिला सेल अजय सारवान एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात आनंद सोनी भी उपस्थित रहे।
कार्यशाला में साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक जीवन बारिया, प्रधान आरक्षक हिम्मत सिंह, आरक्षक राहुल पाटीदार एवं आरक्षक मोर सिंह डामोर द्वारा विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (हृष्टक्रक्क) पर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया, समन्वय पोर्टल का उपयोग, बैंकिंग समन्वय के माध्यम से ठगी गई राशि को होल्ड/रिफंड कराने की कार्यवाही, डिजिटल साक्ष्य संकलन एवं केस फॉलोअप की तकनीकी जानकारी दी गई।
रतलाम पुलिस द्वारा इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से पुलिस बल को तकनीकी रूप से सशक्त बनाया जा रहा है, जिससे साइबर अपराधों के विरुद्ध त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।
रतलाम पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल डायल 1930, नजदीकी पुलिस थाना या 222.ष्4ड्ढद्गह्म्ष्ह्म्द्बद्वद्ग.द्दश1.द्बठ्ठ पर दर्ज करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर नुकसान को रोका जा सके।

error: Content is protected !!