• Fri. Aug 21st, 2026

किसान आंदोलन की धरती मंदसौर से होगा मालवा मराठा का प्रीमियर 6 जून 2017 को पांच पाटीदार मरे थे पुलिस की गोली से।

BySurendra Jain

Jul 12, 2018

रतलाम। निर्माता-निर्देशक हरीश दर्शन शर्मा की रतलाम में बनी बॉलीवुड की टक्कर की मध्यप्रदेश प्रदेश की पहली फिल्म मालवा मराठा का प्रीमियर शो कल मंदसौर में श्रीजी चित्र मंदिर टॉकीज में होने जा रहा है इसके निर्माता हरीश दर्शन शर्मा का बरसों से सपना था कि रतलाम में बॉलीवुड की टक्कर की फ़िल्में बनाई जाए और ऐसे फिल्म बनाई जाए कि सारे निर्माता-निर्देशक रतलाम की ओर खिंचे चले आये। और आज उनका यह सपना पूरा होने जा रहा है इस फिल्म की पटकथा लेखन से लेकर निर्माण निर्देशन कलाकारों का चयन यानी की फ़िल्म का A से Z तक सब इनके अकेले के दम पर किया गया है फिल्म के ज्यादातर कलाकार और लोकेशन स्थानीय है फिल्म का म्यूजिक भी निर्माता ने स्वयं तैयार किया है यकीनन इस फिल्म की रिलीज और सफलता के बाद रतलाम का नाम चित्रपट की दुनिया में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा और मुंबई में बनने वाले सीरियल ,विज्ञापन फिल्में और मसाला फिल्में रतलाम में भी बनना शुरू हो जाएगी मालवा मराठा फ़िल्म यू तो मालवा के गैंगस्टर पर आधारित है पर इस में पाटीदारों ,पुलिस और पत्रकारों का भी सशक्त रोल है। कल प्रीमियर शो के लिए निर्माता निर्देशक हरीश दर्शन शर्मा और उनकी पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं खबर पक्की परिवार की ओर से।

You missed

error: Content is protected !!