खबर पक्की, 25 अप्रैल, रतलाम। शहर में शनिवार दोपहर एक वाहन गुम होने का मामला सामने आया। जिसे पुलिस और अभिभाषकों की तत्परता से कुछ ही समय में वाहन को बरामद कर लिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, 25 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 1 बजे पूर्व पार्षद सुरेंद्र जोशी न्यायालय में अपनी पेशी के लिए पहुंचे थे। करीब एक घंटे बाद जब वे वापस लौटने के लिए गेट नंबर 2 पर पहुंचे, तो उनकी हीरो होंडा मोटर साइकिल वहां नहीं मिली।
घटना की सूचना तत्काल रतलाम अभिभाषक संघ के अध्यक्ष राकेश शर्मा को दी गई, जिन्होंने स्टेशन रोड थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए जांच शुरू की। हेड कांस्टेबल जितेंद्र बघेल ने चिता फोर्स के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें एक व्यक्ति वाहन को ले जाते हुए दिखाई दिया।
पुराने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के गेट से मिली मोटरसाइकिल
इसी बीच एडवोकेट रईस कुरैशी को सूचना दी गई, जिनकी सतर्कता से वाहन पुराने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के गेट के पास से बरामद कर लिया गया। इस प्रकार न्यायालय में लगे चालू कमरे से सीसी टीवी से बहुत सहायता हुई।
घटना के बाद पूर्व पार्षद श्री जोशी ने रतलाम अभिभाषक संघ अध्यक्ष श्री शर्मा, पुलिस प्रशासन, हेड कांस्टेबल बघेल, एडवोकेट शेख रईस कुरैशी एवं पंडित डॉ. ईश्वर बोराना (हाई कोर्ट एडवोकेट, रतलाम – छोटे ठाकुर जी) का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर की गई कार्रवाई और समन्वय के चलते वाहन सुरक्षित मिल सका, जो पुलिस और अधिवक्ताओं की सजगता का परिचायक है।
