• Mon. Oct 5th, 2026

छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में संयुक्त मोर्चा कर्मचारी संघ द्वारा शिक्षक के पक्ष में दिया ज्ञापन

BySurendra Jain

Jul 12, 2018

आलोट। गत 6 जुलाई को कालूखेड़ा थाना अंतर्गत ग्राम भाटखेड़ा में कुछ विघ्न संतोषी तत्वो द्वारा जिसमें स्कूल का ही कोई शिक्षक भी शामिल था साजिशन शिक्षक चंद्रशेखर गहलोत पर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा कर मारपीट की गई थी। जबकि शिक्षक चंद्रशेखर गहलोत पर पिछले 20 साल में इस तरह का कोई आरोप नहीं है। यही कारण है कि आज संयुक्त मोर्चा कर्मचारी संघ द्वारा शिक्षक के बचाव में आलोट तहसीलदार स्वाति तिवारी को कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में रंजिशवश ऐसे आरोप लगाकर मारपीट करने वाले तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुवे शिक्षक को तुरंत बहाल करने की मांग की गई।

You missed

error: Content is protected !!