• Mon. Sep 14th, 2026

आलोट में पांच दिन पूर्व हुई चोरी का खुलासा-बेटे ने ही चोरी किए मां-बहन के गहने, 3 लाख के आभूषण बरामद, रतलाम के काटजू नगर में किराए से रहता है आरोपी

BySurendra Jain

Apr 9, 2026

खबर पक्की, 9 अप्रैल, रतलाम। जिले के आलोट क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हैरानी की बात यह रही कि चोरी किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि फरियादी के बेटे ने ही की थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 3 लाख रुपए मूल्य के सोने के आभूषण बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 3 अप्रैल की रात ग्राम पिपलिया सिसोदिया में कन्हैयालाल पाटीदार के घर से उसकी माँ और बहन के सोने के गहने चोरी हो गए थे। मामले की रिपोर्ट 6 अप्रैल को थाना आलोट में दर्ज की गई थी।
जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, जिसमें सामने आया कि घटना वाली रात फरियादी का भाई राहुल पाटीदार गांव में देखा गया था, जो पिछले चार वर्षों से रतलाम में रह रहा है। संदेह के आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया।
आरोपी की निशानदेही पर रतलाम के काटजू नगर स्थित किराये के मकान से चोरी गए आभूषण बरामद किए गए। बरामद सामान में सोने के 2 मंगलसूत्र और एक जोड़ी झुमकी शामिल है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं एसडीओपी पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में थाना आलोट पुलिस टीम द्वारा की गई।
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम, उप निरीक्षक आर.सी. खडिय़ा, प्रधान आरक्षक अमित भावसार, आरक्षक अंकित काला और दीपक पाटीदार की सराहनीय भूमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!