• Mon. Sep 14th, 2026

विश्व शांति और बंधुत्व के लिए हजारों लोगों ने एक साथ किया नवकार महामंत्र का जाप, जीतो रतलाम चैप्टर ने मनाया विश्व नवकार महामंत्र दिवस, मंत्री चेतन्य काश्यप के मुख्य आतिथ्य में हुआ जाप

BySurendra Jain

Apr 9, 2026

खबर पक्की, 9 अप्रैल, रतलाम। जैन इंटरनेशनल ट्रेड आर्गोनाइजेशन (जीतो) के रतलाम चैप्टर द्वारा आयोजित विश्व नवकार महामंत्र दिवस कार्यक्रम में हजारों लोग जुटे। इस कार्यक्रम में प्रात: 8.01 से 9.36 बजे तक एक साथ विश्व शांति और बंधुत्व का भाव लेकर नवकार महामंत्र का जाप किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप रहे। जाप में उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महामंत्री जयवंत कोठारी एवं भाजयुमो प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन और मंडल रेल प्रबंधक अश्विनी कुमार भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में जीतो रतलाम चैप्टर के चेअरमेन इंदरमल जैन ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम संयोजक अशोक भाणावत ने विश्व नवकार महामंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि विश्व के 120 देशों में एक साथ नवकार महामंत्र का जाप हो रहा है, जो जीतो रतलाम चैप्टर के लिए गर्व की बात है। इस अवसर पर जीतो रतलाम चैप्टर के संचालक मंडल की और से मुकेश जैन,जयंत जैन, निर्मल लुनिया महेंद्र बोथरा, अशोक बरमेचा,राजकमल जैन ने कार्यक्रम के लाभार्थी जीतो चेअरमेन इंदरमल जैन का बहुमान किया। कार्यक्रम के दौरान संगीता जैन द्वारा जैन भजनों की सुमधुर प्रस्तुतियां भी दी गई। समापन से पूर्व नवकारसी का आयोजन किया गया, इसमें बिबड़ौद सेवा मंडल ने सेवाएं दी। नवकार महामंत्र जाप में जीतो महिला विंग भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन चीफ सेक्रेटरी मुकेश जैन ने किया, आभार जयंत जैन ने माना।

You missed

error: Content is protected !!