• Mon. Sep 14th, 2026

रतलाम में स्पा सेंटरों की आकस्मिक जांच, पुलिस ने दिए सख्त निर्देश

BySurendra Jain

Apr 1, 2026

खबर पक्की, 1 अप्रैल, रतलाम। शहर में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशानुसार होटल, लॉज एवं स्पा सेंटरों की लगातार जांच की जा रही है।
इसी क्रम में 31 मार्च 2026 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार के मार्गदर्शन में थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम अंतर्गत स्पा सेंटरों की आकस्मिक जांच की गई।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने कस्तूरबा नगर स्थित सेवन मिरर स्पा सेंटर एवं क्रिस्टल स्पा सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां कार्यरत स्टाफ से पूछताछ कर उनकी पहचान संबंधी जानकारी ली गई तथा स्पा सेंटर में मौजूद कमरों की बारीकी से चेकिंग की गई।
इसके साथ ही मेंटेनेंस रजिस्टर, स्टाफ विवरण, आगंतुक रिकॉर्ड सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों का भी परीक्षण किया गया।
पुलिस टीम ने स्पा संचालकों को सख्त निर्देश दिए कि सभी कर्मचारियों का सत्यापन अनिवार्य रूप से कराया जाए, रजिस्टर का नियमित संधारण किया जाए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दी जाए। इस कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक सुश्री अनिशा जैन, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक रेखा चौधरी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
रतलाम पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए होटल, लॉज एवं स्पा सेंटरों की जांच आगे भी लगातार जारी

You missed

error: Content is protected !!