• Mon. Sep 14th, 2026

पुलिस की अभिनव पहल : उत्कृष्ट कार्य करने वाले 19 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

BySurendra Jain

Apr 1, 2026

खबर पक्की, 1 अप्रैल, रतलाम। एसपी अमित कुमार द्वारा एक अभिनव पहल करते हुए जिले के विभिन्न थानों में पदस्थ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने की परंपरा शुरू की गई है। इस पहल का उद्देश्य पुलिस बल को बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित करना और उत्कृष्ट पुलिसिंग को बढ़ावा देना है।
इसी क्रम में दिनांक 31 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में श्री अमित कुमार द्वारा गत सप्ताह सराहनीय कार्य करने वाले 19 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार लाल ने भी सभी को भविष्य में और अधिक उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
सम्मानित अधिकारी एवं कर्मचारी
निरीक्षक रेखा चौधरी, महिला थाना प्रभारी – बालिकाओं एवं महिलाओं के जागरूकता अभियान में सराहनीय कार्य, उप निरीक्षक मो. इरफान खान, थाना रावटी – 3 अपहृत बालिकाओं की दस्तियाबी, उप निरीक्षक रामसिंह खपेड़, थाना बाजना – महिला संबंधी 2 गंभीर अपराध सहित 5 प्रकरणों का निराकरण, उप निरीक्षक शशिकला चौहान, थाना जावरा शहर – 4 वर्षीय लावारिस बालिका को सुरक्षित परिजनों को सुपुर्द किया, उप निरीक्षक इंद्रपाल सिंह राठौर, थाना पिपलौदा – प्राणघातक हमले के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, उप निरीक्षक वी.डी. जोशी, थाना ताल – 12 घंटे में नकबजनी का खुलासा, 1.5 लाख के आभूषण व 30 हजार नगद बरामद, उप निरीक्षक मनोज पाटीदार।
थाना आलोट – 2012 से फरार 10 हजार के इनामी आरोपी सहित 4 वारंटियों की गिरफ्तारी
आरक्षक राकेश निनामा, स्टेशन रोड रतलाम – 4 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, आरक्षक रितेश यादव – चोरी की मोटरसाइकिल बरामदगी में भूमिका, आरक्षक राघवेंद्र जाट, थाना नामली – समयसीमा में जानकारी प्रेषित करने पर, आरक्षक रमेश सोलंकी, थाना शिवगढ़ – सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का संतोषजनक निराकरण, आरक्षक गजपाल सिंह राठौर, थाना सरवन – ष्टश्वढ्ढक्र पोर्टल से गुम मोबाइल खोजने में कार्य, आरक्षक राकेश लोहार, थाना जावरा शहर – लावारिस बालिका को परिजनों से मिलाने में सहयोग, आरक्षक प्रीतम चावला, थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा – स्थायी वारंट तामिली में भूमिका, आरक्षक अभय चौहान, थाना पिपलौदा – फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में सहयोग, आरक्षक विजयपाल सिंह सिसौदिया, थाना पिपलौदा – कानून व्यवस्था बनाए रखने में योगदान, आरक्षक हिम्मत सिंह, थाना सरवन – गिरफ्तारी कार्यवाही में सहयोग, आरक्षक नीलेश शर्मा, थाना ताल – नकबजनी प्रकरण के खुलासे में भूमिका, आरक्षक विजय झोडिय़ा, यातायात रतलाम – यातायात प्रबंधन में सराहनीय कार्य, पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस पहल से पुलिस बल में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों का मनोबल मजबूत होगा। उन्होंने यह भी बताया कि रतलाम पुलिस द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार की साप्ताहिक समीक्षा एवं सम्मान कार्यक्रम निरंतर जारी रखे जाएंगे।

You missed

error: Content is protected !!