खबर पक्की: 1 अप्रैल रतलाम/उज्जैन/मंदसौर, मालवा
क्षेत्र में अपनी विश्वसनीयता स्थापित कर चुके ज्वैलरी ब्रांड DPK Kataria Gold & Diamonds द्वारा मंदसौर में अपना तीसरा शोरूम 3 अप्रैल को प्रारंभ किया जा रहा है।
रतलाम एवं उज्जैन में मजबूत पहचान बनाने के बाद dpk द्वारा मंदसौर में प्रारंभ किये जा रहे नए शोरूम में अत्याधुनिक मशीनों और कुशल कारीगरों द्वारा लेटेस्ट तकनीक से निर्मित बहुत ही सुंदर और टिकाऊ ज्वेलरी का कलेक्शन आपको मिलेगा।
यह नया शोरूम केवल ज्वैलरी खरीदारी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि ग्राहकों को एक बेहतर एवं आधुनिक शॉपिंग अनुभव देने पर विशेष ध्यान दिया गया है। शोरूम में सुव्यवस्थित डिस्प्ले, आरामदायक वातावरण एवं ग्राहक सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
नए शोरूम में पारंपरिक (ट्रेडिशनल) ज्वैलरी के साथ-साथ लेटेस्ट ट्रेंड आधारित डिजाइनों की विस्तृत रेंज उपलब्ध रहेगी। विशेष रूप से युवा वर्ग एवं वैवाहिक सीजन को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग सेगमेंट में कलेक्शन तैयार किया गया है।
ग्राहकों की सुविधा के लिए पारदर्शी बिलिंग प्रणाली, शुद्धता की गारंटी एवं भरोसेमंद आफ्टर सेल्स सर्विस का आश्वासन दिया जा रहा है। साथ ही मेकिंग चार्जेज की शुरुआत मात्र 2.90 प्रतिशत से रखी गई है, जिससे ग्राहकों को किफायती दरों पर खरीदारी का अवसर मिलेगा।
dpk ग्रुप अपनी सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाते हुए भगवान महावीर जयंती जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर निकले चल समारोह का DPK Kataria Gold & Diamonds परिवार द्वारा रतलाम स्थित गणेश देवरी पर स्वागत किया गया।
शोरूम का पता 147, सरदार पटेल चौराहा (बीपीएल चौराहा), मंदसौर रहेगा। इस नए शोरूम के माध्यम से मंदसौर एवं आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को अब एक ही स्थान पर बेहतर गुणवत्ता, आधुनिक डिजाइन एवं भरोसेमंद सेवा उपलब्ध हो सकेगी।
इस पहल के माध्यम से dpk ग्रुप द्वारा ज्वैलरी खरीदारी को अधिक सरल, पारदर्शी एवं ग्राहकों के अनुकूल बनाने का प्रयास किया गया है ग्रुप के संचालक प्रवीण कटारिया हेमंत कटारिया एवं अरविंद कटारिया ने शुभारंभ के अवसर पर जनता को सादर आमंत्रित करते हुए एक बार सेवा का लाभ लेने का अनुरोध किया है।

