• Tue. Sep 22nd, 2026

पुलिस ने चोरी की 4 बाइक बरामद की : झाबुआ का निकला 20 वर्षीय चोर, मंदसौर में भी चुराई; सीसीटीवी फूटेज से पकड़ाया

BySurendra Jain

Mar 29, 2026

खबर पक्की, 29 मार्च, रतलाम। पुलिस ने चोरी की 4 बाइक बरामद की है। चोरी करने वाले झाबुआ के 20 वर्षीय चोर को भी पकड़ा है। आरोपी ने रतलाम के अलावा अन्य जिलों से बाइक चुराई थी। रतलाम में चोरी के बाद सीसीटीवी फूटेज के आधार पर चोर को पकडऩे में सफलता मिली।
स्टेशन रोड थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह जादौन ने बताया 18 मार्च को फरियादी प्रियांशु राठौर की बाइक कोर्ट गेट के बाहर से चोरी हुई थी। चोरी के बाद घटना स्थल से लेकर शहर के अलग क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए।
पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही धुलिया उर्फ सुनील (20) पिता जोगडिया डामर, निवासी छोटी संगत थाना पेटलावद जिला झाबुआ को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ में आरोपी ने रतलाम के अलग-अलग स्थानों से व अन्य झाबुआ व मंदसौर जिले से भी बाइक चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से 4 चोरी की बाइक बरामद की।
यहां से चुराई बाइक
थाना स्टेशन रोड रतलाम क्षेत्र से चोरी बाइक क्रमांक रूक्क43 ष्ठ 4363 व रूक्क4र्3 ं॥ 2052 बरामद की। इसके अलावा थांदला जिला झाबुआ से बिना नंबर की बाइक व पिपलियामंडी जिला मंदसौर चोरी बाइक बरामद की। पुलिस द्वारा आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। आरोपी पर पूर्व में भी वाहन चोरी का केस दर्ज है।

Related Post

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 21 दिन के अंदर करें आवेदन : कलेक्टर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के पंजीयन में विलंब न करें, समय पर आवेदन करने की कलेक्टर ने की अपील
धौलावड़ डेम का पानी सिंचाई के लिए नहीं मिलेगा, पेयजल के लिए रहेगा सुरक्षित, डेम में 45 प्रतिशत जल ही उपलब्ध, गेहूं की सिंचाई के लिए पानी देने से इनकार; चोरी या जबरन पाइप डालने पर उपकरण जब्त कर प्रकरण दर्ज करने के निर्देश
नशे की तस्करी पर सख्ती के निर्देश, हॉटस्पॉट क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी, पुलिस, आबकारी, एनसीबी और सीबीएन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर; स्कूलों में चलेंगे नशामुक्ति जागरूकता अभियान

You missed

error: Content is protected !!