• Tue. Sep 22nd, 2026

मादक पदार्थ के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई : 50 लाख की ड्रग्स (एमडी) के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

BySurendra Jain

Mar 29, 2026

खबर पक्की, 29 मार्च, रतलाम। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रिंगनोद थाना क्षेत्र में पुलिस ने 50 लाख रुपये कीमत की एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस के अनुसार, माननखेड़ा चौकी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मंदसौर की ओर से एक बोलेरो पिकअप वाहन में सवार तीन व्यक्ति अवैध रूष्ठ ड्रग्स लेकर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार एवं एसडीओपी संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई।
गठित टीम ने माननखेड़ा चौकी के सामने फोरलेन रोड पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें सवार तीन आरोपी सुमित बैरागी (20), प्रकाश गुर्जर (19) और रिहान खान (19), सभी निवासी मंदसौर के कब्जे से 500 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई। बरामद ड्रग्स की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उनसे ड्रग्स के स्रोत व सप्लाई नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
55 लाख की कुल जप्ती
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 50 लाख रुपये कीमत की एमडी ड्रग्स के साथ करीब 5 लाख रुपये कीमत का बोलेरो पिकअप वाहन भी जब्त किया है। इस प्रकार कुल जप्ती लगभग 55 लाख रुपये की हुई है।
सराहनीय भूमिका
आरोपियों को गिरफ्तार करने में निरीक्षक आनन्द सिंह आजाद थाना प्रभारी रिंगनोद, उप निरीक्षक राजेश मालवीय चौकी प्रभारी माननखेडा, प्रआर 658 हर्षवर्धनसिंह जगावत, आर.801 घनश्याम कुमावत, आर.895 संतोष कुमार, 1156 अनिल डांगी, आर. नरेन्द्र सिंह, आर. कृष्णपालसिंह, सै.1149 सुरेश उपाध्याय, सै.1058 जालमसिंह व सै.82 शांतिलाल बामनिया की सराहनीय भूमिका रही।

Related Post

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 21 दिन के अंदर करें आवेदन : कलेक्टर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के पंजीयन में विलंब न करें, समय पर आवेदन करने की कलेक्टर ने की अपील
धौलावड़ डेम का पानी सिंचाई के लिए नहीं मिलेगा, पेयजल के लिए रहेगा सुरक्षित, डेम में 45 प्रतिशत जल ही उपलब्ध, गेहूं की सिंचाई के लिए पानी देने से इनकार; चोरी या जबरन पाइप डालने पर उपकरण जब्त कर प्रकरण दर्ज करने के निर्देश
नशे की तस्करी पर सख्ती के निर्देश, हॉटस्पॉट क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी, पुलिस, आबकारी, एनसीबी और सीबीएन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर; स्कूलों में चलेंगे नशामुक्ति जागरूकता अभियान

You missed

error: Content is protected !!