• Tue. Sep 22nd, 2026

राजस्थान बॉर्डर पर बढ़ेगी निगरानी : एसपी ने थानों का आकस्मिक निरीक्षण किया

BySurendra Jain

Mar 28, 2026

खबर पक्की, 28 मार्च, रतलाम। जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अंतरराज्यीय अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार ने 27 मार्च 2026 को थाना कालूखेड़ा, थाना पिपलौदा एवं चौकी सुखेड़ा का आकस्मिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी कालूखेड़ा निरीक्षक शंकर सिंह चौहान एवं थाना प्रभारी पिपलौदा निरीक्षक रमेश कोली के साथ दोनों थाना क्षेत्रों से लगे राजस्थान बॉर्डर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अंतरराज्यीय ड्रग तस्करों के संभावित आवागमन मार्गों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को सतर्कता बढ़ाने और प्रभावी निगरानी रखने के निर्देश दिए।
थाना निरीक्षण के दौरान एसपी ने कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की, लंबित अपराधों की प्रगति जानी तथा विभिन्न रजिस्टरों का अवलोकन किया। साथ ही थाना स्टाफ की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
उन्होंने थाना प्रभारियों को अवैधानिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने, अवैध मादक पदार्थ, शराब एवं हथियारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा अंतरराज्यीय सीमा क्षेत्रों में नियमित चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

Related Post

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 21 दिन के अंदर करें आवेदन : कलेक्टर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के पंजीयन में विलंब न करें, समय पर आवेदन करने की कलेक्टर ने की अपील
धौलावड़ डेम का पानी सिंचाई के लिए नहीं मिलेगा, पेयजल के लिए रहेगा सुरक्षित, डेम में 45 प्रतिशत जल ही उपलब्ध, गेहूं की सिंचाई के लिए पानी देने से इनकार; चोरी या जबरन पाइप डालने पर उपकरण जब्त कर प्रकरण दर्ज करने के निर्देश
नशे की तस्करी पर सख्ती के निर्देश, हॉटस्पॉट क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी, पुलिस, आबकारी, एनसीबी और सीबीएन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर; स्कूलों में चलेंगे नशामुक्ति जागरूकता अभियान

You missed

error: Content is protected !!