• Tue. Sep 22nd, 2026

17 वर्षीय लड़का-लड़की की संदिग्ध हालत में मौत, एक ही मोहल्ले के दोनों को उल्टी के बाद अस्पताल में भर्ती कराया, इलाज के दौरान तोड़ा दम

BySurendra Jain

Mar 28, 2026

खबर पक्की, 28 मार्च, रतलाम। जिले के नामली थाना क्षेत्र के उसगार गांव में एक ही मोहल्ले के रहने वाले 17 वर्षीय लड़का और 17 वर्षीय लड़की की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। दोनों को उल्टी होने के बाद परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान आधे-आधे घंटे में दोनों की मौत हो गई। मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 7 बजे लड़की को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां एक बॉटल चढ़ाने के दौरान ही उसकी मौत हो गई। वहीं, रात करीब 10 बजे लड़के को भी परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज शुरू होने के करीब आधे घंटे बाद उसकी भी मौत हो गई।
प्रेम प्रसंग की चर्चा, परिजन कर रहे इनकार
मामले में प्रेम-प्रसंग की बात सामने आ रही है, हालांकि दोनों के परिजन इससे साफ इनकार कर रहे हैं और इस संबंध में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे दोनों का पोस्टमार्टम किया गया। नामली थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर परिजनों के बयान लिए और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई।
दोनों परिवारों ने उल्टी के बाद तबीयत बिगडऩे की बात कही है। पुलिस ने उम्र संबंधी दस्तावेज भी मांगे हैं। मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी से सूचना मिलने के बाद नामली थाना पुलिस जांच में जुटी। एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल और एसडीओपी किशोर पाटनवाला ने भी मौके पर पहुंचकर दोनों के घरों का निरीक्षण किया।
अचानक बिगड़ी तबीयत
लड़की के पिता ने बताया कि वे पत्नी के साथ खेत पर थे, तभी घर से फोन आया कि बेटी को उल्टी हो रही है और घबराहट है। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
वहीं, लड़के के बड़े भाई ने बताया कि वह काम पर गया था। घर से सूचना मिली कि भाई की तबीयत खराब है। परिजन उसे रात में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक मजदूरी करता था और उसके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है।
पीएम रिपोर्ट से होगा खुलासा
दोनों के घर पास-पास होने के कारण पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच कर रही है। घरों से कोई जहरीला पदार्थ नहीं मिला है। पुलिस के अनुसार दोनों ने संभवत: कोई अज्ञात पदार्थ खाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
एसडीओपी किशोर पाटन वाला ने बताया किशोर-किशोरी द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। दोनों का पीएम कराया है। जहर क्यों खाया इस बारे में जांच की जा रही है।

Related Post

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 21 दिन के अंदर करें आवेदन : कलेक्टर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के पंजीयन में विलंब न करें, समय पर आवेदन करने की कलेक्टर ने की अपील
धौलावड़ डेम का पानी सिंचाई के लिए नहीं मिलेगा, पेयजल के लिए रहेगा सुरक्षित, डेम में 45 प्रतिशत जल ही उपलब्ध, गेहूं की सिंचाई के लिए पानी देने से इनकार; चोरी या जबरन पाइप डालने पर उपकरण जब्त कर प्रकरण दर्ज करने के निर्देश
नशे की तस्करी पर सख्ती के निर्देश, हॉटस्पॉट क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी, पुलिस, आबकारी, एनसीबी और सीबीएन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर; स्कूलों में चलेंगे नशामुक्ति जागरूकता अभियान

You missed

error: Content is protected !!