• Thu. Jul 30th, 2026

आंगनवाड़ी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया, 4 परियोजना अधिकारी, 2 सुपरवायजर, 1 आंगनवाडी कार्यकर्ता, 1 सहायिका एवं सुरज स्व सहायता समुह को कारण बताओ सूचना जारी

BySurendra Jain

Mar 23, 2026

खबर पक्की, 23 मार्च, रतलाम। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री रामनिवास बुधोलिया ने बताया कि कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार जिले में संचालित आंगनवाड़ी केन्द्रों की मॉनीटरिंग हेतु विकसित व्यवस्था के अंतर्गत जिले के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान कुछ केन्द्रों पर आंगनवाडी कार्यकर्ता एवं सहायिका अनुपस्थित पाई गई एवं स्वयं सहायता समूह द्वारा भोजन समय पर प्रदाय नही किय जा रहा था। कार्य में लापरवाही बरतने के कारण 4 परियोजना अधिकारी, 2 सुपरवायजर, 1 आंगनवाडी कार्यकर्ता, 1 सहायिका एवं सूरज स्व सहायता समुह को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए हैं।
निरीक्षण के दौरान परियोजना बाजना के अंतर्गत आंगनवाड़ी केन्द्र संदला-1 तथा परियोजना सैलाना के अंतर्गत बल्लापाड़ा आंगनवाड़ी केन्द्र बंद पाए गए एवं दोनों ही केन्द्रों पर कार्यकर्ता अनुपस्थित थी। परियोजना बाजना पर्यवेक्षक श्रीमती श्यामा सिंगाड़ एवं परियोजना सैलाना पर्यवेक्षक श्रीमती अनिता खांदल द्वारा आंगनवाडी कार्यकर्ता/सहायिका के कार्यो पर पर्याप्त नियंत्रण नही रखे जाने के पर कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया गया। आंगनवाडी केन्द्र बल्लापाडा पर अध्यक्ष/सचिव सुरज स्वयं सहायता समूह द्वारा नाश्ता एवं भोजन प्रदाय नही किये जाने पर, आंगनवाडी सहायिका श्रीमती कृष्णा प्रभुलाल एवं आंगनवाडी कार्यकर्ता श्रीमती मंजु विश्राम, केन्द्र पर अनुपस्थित होने पर कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया गया।
निरीक्षण के दौरान आंगनवाडी केन्द्र धनजीबाई का नोहरा कं.-1 (रतलाम शहर-2), बरसी (आलोट), भैसा डावर (रतलाम ग्रामीण-2), हेवतखेड़ा (जावरा ग्रामीण) पर स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्धारित मेनू के अनुसार ताजा पका हुआ भोजन बच्चों को उपलब्ध नहीं कराया जा रहा था। परियोजना अधिकरी रतलाम शहर 2 श्रीमती अर्चना माहौर, परियोजना अधिकारी जावरा ग्रामीण श्रीमती अंकिता पाटीदार, प्रभारी परियोजना अधिकारी आलोट श्रीमती मोनिका शुक्ला, प्रभारी परियोजना अधिकारी रतलाम ग्रामीण 2 सुश्री फिरदौस खान द्वारा केन्द्र का संचालन नियमानुसार एवं संतोषजनाक नही होने पर कारण बताओ सूचना पर जारी किया गया।

error: Content is protected !!